अब नहरों और गूलों से भी हटेगा अतिक्रमण, कुमाऊँ कमिश्नर ने दिये आदेश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 28, 2024 408 views
अब नहरों और गूलों से भी हटेगा अतिक्रमण, कुमाऊँ कमिश्नर ने दिये आदेश सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जनशिकायतों में अधिकांश शिकायतें सडक, बिजली, पानी, भूमि विवाद, के साथ ही अतिक्रमण से सम्बन्धिर्त आइं। जनसुनवाई में आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों के साथ ही फरियादियों को तलब कर समस्याओं का मौके पर समाधान किया। आयुक्त ने कहा कि नहरों व गूलों में हो रहे अतिक्रमण के कारण किसानों को सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सिंचाई विभाग के महकमे के अधिकारिंयो को निर्देश दिये कि अधिकारी अभियान चलाकर जिन क्षेत्रों में नहरों व गूलों पर अतिक्रमण हुआ है, उन्हें चिन्हिकरण करें अतिक्रमण से मुक्त करायें। जिससे किसानों को सिचाई की सुविधा मिल सके। आयुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है विभाग उन योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करे ताकि आम जनमानस योजनाओं से लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा जनहित में काफी योजनायें चलाई जा रही हैं लेकिन आमजनता को जानकारी न होने के कारण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा मत्स्य पालन हेतु कोई भी इच्छुक व्यक्ति जिसके पास अपना निजी तालाब हो अथवा निजी भूमि या पट्टे का की भूमि पर तालाब बनाकर मत्स्य पालन कर स्वरोजगार कर सकता है। जयश्री कालेज अल्मोडा खत्याडी अध्ययनरत 30 छात्र-छात्राओं ने कहा कि डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टैक्नालॉली में दो वर्ष का डिप्लोमा पूर्ण कर फीस 1 लाख 20 हजार के साथ ही अन्य का भुगतान कर दिया है लेकिन जयश्री मेडिकल कालेज का पंजीकरण स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा ना होने के कारण उनक डिप्लोमा मान्य नही है। अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने आईपीसी की धाराओं में कार्यवाही के साथ ही धनराशि वापस कराने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने जयश्री कालेज अल्मोडा के प्रबन्धक को 3 फरवरी को जनसुनवाई में तलब किया जायेगा साथ ही बच्चों को समाधान का भरोसा दिया। सरस्वती देवी बनकोट निवासी ने बताया कि 16 दिसम्बर 2023 को ट्राले में जेसीबी ले जाई जा रही थी लेकिन उनके मकान पर जेसीबी का ट्रॉला पलटने से भवन ध्वस्त हो गया है। उन्होंने आयुक्त ने मुआवजा दिलाने की मांग की। जिस पर आयुक्त ने आरटीओ को जांच कर ट्राला/जेसीबी स्वामी को क्षतिग्रस्त भवन स्वामी को भवन मरम्मत हेतु मुआवजा देने के निर्देश दिये। आवास विकास निवासी जानकी देवी ने बताया कि उनके पति द्वारा सलीम अंसारी को अपना भवन 6 लाख 78 हजार में विक्रय किया। पत्नी द्वारा शिकायत की गई कि सलीम अंसारी द्वारा जो चैक दिये गये वह बाउंस हो गये आतिथि तक उनके द्वारा भुगतान नही किया गया। जिस पर आयुक्त के निर्देशो के क्रम मंे सलीम अंसारी द्वारा 2 लाख की धनराशि का भुगतान एक सप्ताह के भीतर करने का अनुरोध किया साथ ही शेष धनराशि का भुगतान तीन माह के भीतर कर दिया जायेगा। आयुक्त ने जनसुनवाई में अधिकांश समस्याओं का दोनो पक्षों को तलब कर समस्या का समाधान किया।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 188

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 71

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 38

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 120

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 137

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 135

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 145

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories