कुमाऊँ आयुक्त ने दुकान का सामान सड़क पर मिलने पर दुकान सील करने के दिये निर्देश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 20, 2023 583 views
कुमाऊँ आयुक्त  ने  दुकान का सामान सड़क पर मिलने पर दुकान सील करने के दिये निर्देश जनहित
उत्तराखंड: कुमाऊँ आयुक्त ने आज ने आज हल्द्वानी शहर का निरीक्षण किया बस अड्डे के निरीक्षण का दौरान मण्डलायुक्त ने नगरनिगम को महिलाओँ की सुरक्षा की दृष्टि से पिंक टॉयलेट का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस अड्डे में पुराने बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को पिंक टॉयलेट में तब्दील करने को कहा। पिंक टॉयलेट महिलाओं द्वारा ही संचालित व प्रयोग में लाया जाएगा। पिंक टॉयलेट अपनी तरह की अनूठी सुविधा महिलाओं और बच्चों के लिए एक स्वच्छ सार्वजनिक शौचालय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। तीन दिन के भीतर ट्रंचिंग ग्राउंड में सुलग रही आग को बुझाने के निर्देश विगत काफी दिनों से ट्रंचिंग ग्राउंड व लीगेसी वेस्ट प्लांट में सुलग रही आग का निरीक्षण मण्डलायुक्त ने किया। निरीक्षण के दौरान देखने को मिला कि काफी जगह आग सुलग रही है, जिस सम्बन्ध में मुख्य नगर आयुक्त पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हर हाल में तीन दिन के भीतर आग बुझाने जाए। आग बुझाने हेतु फॉयर ब्रिगेड से सहयोग लेने को भी कहा। इसके साथ ही आग बुझने तक प्लांट के समस्त प्रोसेसिंग कार्य को बंद रखने के निर्देश दिए जिससे समस्त कार्मिकों की सहायता से आग बुझाई जा सके। विदित है कि लगभग 1 लाख मीट्रिक टन कूड़े का ढेर है(लीगेसी वेस्ट) जिसे नगर निगम द्वारा निस्तारित किया जा रहा है। लीगेसी वेस्ट प्लांट के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने संस्था द्वारा आरडीएफ(रिफ्यूसड डीराईवड फ्यूल) व कूड़े को ले जा रहे वाहनों का डाटा भी चेक किया। मौके पर पाया गया कि माप स्थल पर सीसीटीवी कैमरा नही लगा है जिससे वास्तविक कूड़ा वाहनों की संख्या का पता नही चल पाता है कि कितने वाहनों द्वारा लीगेसी वेस्ट को ट्रीटमेंट हेतु डंप किया गया। संस्था द्वारा लीगेसी वेस्ट की ट्रीटमेन्ट से पूर्व माप की जाती है तत्पश्चात प्रोसेसिंग की जाती है। इसके साथ ही ट्रंचिंग ग्राउंड में एक आईपी कैमरा लगाने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए जिससे ट्रंचिंग ग्राउंड की समस्त गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। जल संस्थान के हल्द्वानी शहरी क्षेत्र में 08 हाइड्रेंट स्थापित है। जिससे शहर में किसी भी प्रकार की आग की अनहोनी होने पर तत्काल हाइड्रेंट चालू कर आग को काबू में किया जा सके। गर्मियों में आग की संभावना को देखते हुए आज मण्डलायुक्त ने शहर के तीन हाइड्रेंट का निरीक्षण किया। सिंधी चौराहे के पास स्थित हाइड्रेंट में पहुँचने पर जल संस्थान के अधिकारियों से कहा कि मानो अभी आग को बुझाना है, हाइड्रेंट चालू किया जाए। 10 मिनट तक अग्निशमन विभाग के कार्मिक द्वारा हाइड्रेंट की नली को चालू करने का प्रयास किया किंतु हाइड्रेंट से पानी नहीं आया। इस सम्बंध में मण्डलायुक्त ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को हाइड्रेंट से पानी न आने की रिपोर्ट के साथ ही एक प्रमाणपत्र देने को कहा। प्रमाणपत्र में बताया जाए कि हाइड्रेंट से किसी भी व्यक्ति को जल संयोजन नहीं दिया गया है। इसके पश्चात रेलवे बाजार व राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा के हाइड्रेंट को भी जांचा गया व उनसे तत्काल पानी भी आया है। दोनों हाइड्रेंट में पानी के प्रेशर को बढ़ाने के लिए अवर अभियंता जल संस्थान को प्राकलन बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मण्डलायुक्त ने रेलवे बाजार में सड़कों पर किये गए अवैध अतिक्रमण, रोड़वेज़ स्थित सुलभ शौचालय आदि का निरीक्षण भी किया। रेलवे बाजार में जैन इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर द्वारा सड़क पर किये गए अवैध अतिक्रमण के सम्बन्ध में मालिक द्वारा आयुक्त से माफी मांगी गई व लिखित में दुकान में चस्पा किया गया कि आज के बाद किसी भी हालत में सड़क पर दुकान का सामान नहीं रखा जाएगा। पुनः सड़क पर सामान पाए जाने पर उनकी दुकान को सील कर लिया जाए। इसके साथ ही हिमालयन स्टील वर्क्स की दुकान का समान भी सड़क पर पाए जाने पर नगर निगम को दुकान सील करने को कहा। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सीएफओ संजीव कुमार, वरिष्ठ स्वास्थ्य नगर अधिकारी मनोज कांडपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 38

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories