तीन माह के नवजात बालक का अपहरण करने वाली महिला गिरफ़्तार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 04, 2022 489 views
तीन माह के नवजात बालक का अपहरण करने वाली महिला गिरफ़्तार सामान्य
उत्तराखंड: तीन माह के नवजात बालक का अपहरण करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय बच्चा चोर गिरोह की संदिग्ध बाग्लादेशी महिला को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर नवजात बालक को किया बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दो अगस्त को प्रेस चन्द्र पुत्र विरेन्द्र लाल लिए ग्राम सतुईया द्वारा थाना पुलभट्टा पर खुद के तीन माह के पुत्र प्रतीक को नैना उर्फ ज्योति नाम की महिला द्वारा अपहरण करने के सम्बन्ध में सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 धारा 363 भा.द.वि बनाम ज्योति उर्फ ना पंजीकृत किया गया। घटना से स्थानीय जनता में काफी भय व रोष का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सितारगंज व थानाध्यक्ष पुलभट्टा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया तीन माह के बच्चे के अपहरण की घटना को अति संवेदनशील मानते हुये घटना के त्वरित खुलासे व अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मंजूनाथ टीसी द्वारा पुलिस टीमों को गठित कर अपहृत बालक की बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में थाना स्तर से पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा पता करने व सी०सी०टीवी फूटेज चैक करने पर महिला ज्योति उर्फ नैना के सम्बन्ध में जानकारी की तो महिला मूल रूप से बंगाल या बांग्लादेश की होना पाया गया। जिसके द्वारा किच्छा के आसपास कई लोगों से शादी करने व उनके साथ ठगी कर फरार होने की बात प्रकाश में आयी। इसी क्रम में जानकारी करते हुये ज्ञात हुआ कि सूरज नाम का व्यक्ति जो बहेड़ी का रहने वाला है जो तन्दूर का काम करता है तथा पहले पुलभट्टा व किच्छा में होटलों में काम कर चुका है, ज्योति उर्फ नैना का सूरज के पास जाने का पता चला। सूरज का वर्तमान में बुलन्दशहर में रहना प्रकाश में आया जिस पर एसओजी टीम की मदद से सूरज की लोकेशन प्राप्त की जिसकी लोकेशन अनुपशहर जिला बुलन्दशहर मिली। जिस पर पुलिस टीमों ने अनुपशहर में पता करते हुये सूरज पुत्र भगवानस्वरुप निवासी ग्राम राजनगला थाना बहेडी जिला बरेली व नैना उर्फ ज्योति पत्नी सूरज को मय अपहृत बालक प्रतीक के कस्बा अनुपशहर जिला बुलन्दशहर में गिरफ्तार किया गया।सूरज पुत्र भगवानस्वरूप ग्राम राजूनगला थाना बहेड़ी जनपद बरेली के साथ शादी कर ली लगभग 03 वर्ष से सूरज के साथ अनूपनगर में रही। लगभग तीन माह पहले अनूपशहर में किच्छा आ गई और सतुईया निवासी उमेश के घर रहने लगी उमेश के भाई प्रेम चन्द का 03 माह के बालक प्रतीक को चोरी करने की नियत से उसके परिवार वाली से घुलना मिलना शुरू किया तथा बच्चे को अपने साथ कभी-कभी खिलाने के बहाने से रखने लगी जिससे बच्चा उसके साथ अच्छी तरह घुलमील ले जैसे ही प्रतीक इसके साथ घुलने मिलने लगा तो यह बातें ज्योति द्वारा अपने पति सूरज को बतायी और मोबाइल फोन से विडियो कॉल करके उक्त बच्चे को अपने पति सूरज को दिखाया और दोनों ने बालक प्रतीक को चोरी करने की योजना बनाई योजना के तहत दो अगस्त को समय करीब 03.30 बजे प्रतीक को उसकी माँ से खिलाने के बहाने रोज की भाँती लेकर टुकटुक में बैठाकर बच्चे को अपहरण कर ले गयी तथा सूरज को फोन पर बिलासपुर पहुंचने को कहा जिसपर सूरज अनुपशहर में बिलासपुर तक आया और ज्योति बच्चे को लेकर बिलासपुर तक गयी जहाँ इसे सूरज मिल गया फिर यह दोनों अपहृत बालक प्रतीक को लेकर अनुपशहर सूरज के किराये के कमरे पर पहुच गयी जहाँ से उक्त बालक को कलकता ले जाकर उचित दाम में किसी जरूरतमंद को बेचना बताया। उक्त महिला नैना उर्फ ज्योति एक शातिर किस्म की संदिग्ध बांग्लादेशी महिला है। जो अंतरराष्ट्रीय बच्चा चोर गिरोह की सदस्य हो सकती है जिस के संबंध में जानकारी की जा रही है जिसके द्वारा अपने पति सूरज के साथ मिलकर षडयन्त्र रचकर / योजनाबद्ध तरीके से बच्चे को उठाकर कुछ समय पालने के पश्चात बेचने के उद्देश्य से नाबालिग बच्चे को व्यप्रत कर दुर्व्यापार के मकसद से उठाकर ले जाने का जघन्य अपराध कारित किया गया है दोनों अभियुक्तों को धारा 363/370(4)/120 (बी) भादवी के अन्तर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किय। 03 माह के बालक की 24 घण्टे मे सकुशल बरामदगी से स्थानीय जनता द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 5000 रुपये नगद पुरुस्कार की घोषणा की गयी ।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories