जनता दरबार में सुनी फरयादियों की समस्या

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
October 12, 2022 350 views
जनता दरबार में सुनी फरयादियों की समस्या सामान्य
उत्तराखंड: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः फसल नुकसान, पेयजल, सडक, भूकटाव, पेंशन, आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, आर्थिक सहायता,आदि की समस्या से सम्बन्धित सैकडों शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए। पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू ने कहा कि ओखलकांडा विकास खण्ड के मुख्य मार्ग व अन्य सड़के वर्षा काल मे क्षतिग्रस्त हो गई है आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशानी अभियंता लोनिवि को प्रस्ताव बनाकर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। वयोवृद्ध सेनानियों ने समय से पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को शीघ्र पेंशन का भुगतान के निर्देश दिये। डीकर सिंह मेवाडी ने विकास खण्ड ओखलकांड में सार्वजनिक व मन्दिरों मे सोलर लाईट लगाने विकास खण्ड ओखलकांड को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को सर्वे कर आख्या देने के निर्देश दिये। पार्षद वार्ड न.51 व 45 मुकेश सिंह बिष्ट एवं गंगा जोशी ने आवासीय क्षेत्र में काफी समय से कबाड़ की दुकान संचालित हो रही है कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने आवासीय कालोनी से कबाड की दुकान हटाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्टेट को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिये। जनता दरबार में आलम सिंह मेवाडी खनस्यू ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि दिलाने का अनुरोध किया, पूर्व विधायक दानसिंह भण्डारी ने भीमताल क्षेत्र में सडके क्षतिग्रस्त होने व मरम्मत कराने का अनुरोध किया। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन,अधिशासी अभिंयता लोनिवि, पेयजल, जलनिगम आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 188

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 71

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 38

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 120

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 137

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 135

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 145

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories