बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में ऑल इंडिया आईपीएससी ताइकोंडो चैंपियनशिप का आयोजन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 26, 2024 568 views
बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में ऑल इंडिया आईपीएससी ताइकोंडो चैंपियनशिप  का आयोजन पौराणिक कथाएं
उत्तराखंड: बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में ऑल इंडिया आईपीएससी ताइकोंडो चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता 26 और 27 जून 2024 को आयोजित की गई । प्रतिभाग करने वाली टीमों में बिरला विद्या मंदिर नैनीताल, असम वैली स्कूल असम, हैदराबाद पब्लिक स्कूल हैदराबाद, एम्राल्ड हाइट इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, संस्कार वैली स्कूल भोपाल, राज कुमार कॉलेज राजकोट, पेस्टल वीड स्कूल देहरादून, जीडी बिड़ला स्कूल रानीखेत आदि प्रमुख रूप से हैं। अतिथियों का स्वागत करते हुए बिड़ला के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा की कि सम्मानित अतिथिगण, शिक्षकों, अभिभावकों और प्यारे विद्यार्थियों,आज हमें इस शानदार ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अवसर पर एकत्रित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ताइक्वांडो, एक कोरियाई मार्शल आर्ट, न केवल शारीरिक फिटनेस और आत्मरक्षा के लिए जाना जाता है, बल्कि यह आत्म-नियंत्रण, अनुशासन, और मानसिक शक्ति का भी अद्भुत समावेश करता है। आज की इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मैं हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेन्द्र सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ने अपने संबोधन में कहा कि आज यह एक वैश्विक खेल बन चुका है। 2000 से ओलंपिक खेलों में शामिल होकर इसने अपनी महत्वता और लोकप्रियता को और भी बढ़ा दिया है। इस खेल के माध्यम से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है, जो हमारे बच्चों और युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस खेल का अभ्यास करने से बच्चों में आत्म-विश्वास और संयम का विकास होता है। कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ता की आवश्यकता होने के कारण, ताइक्वांडो हमारे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। यह हमें सिखाता है कि कठिनाइयों का सामना कैसे किया जाए और हर चुनौती को अवसर में कैसे बदला जाए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, वित्त प्रबंधक संजय गुप्ता आईपीएससी के ऑबजर्वर श्री राकेश शर्मा, उप प्रधानाचार्य राकेश मुलासी, हेड मास्टर अजय शर्मा, पृथ्वीराज सिंह किरोला, लीला सिंह बिष्ट केदार सिंह गड़िया, जतिन ग्रोवर, आकाश बिष्ट आदि उपस्थित थे।
बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में ऑल इंडिया आईपीएससी ताइकोंडो चैंपियनशिप  का आयोजन body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories