बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया आईपीएससी ताईक्वानडो चैम्पियनशिप संपन्न

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 27, 2024 613 views
बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया आईपीएससी  ताईक्वानडो चैम्पियनशिप संपन्न सामान्य
उत्तराखंड: बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया आईपीएससी ताईकोंडो चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले आज खेले गये। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि बिडला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हम ताइक्वांडो प्रतियोगिता के समापन समारोह में एकत्रित हुए हैं। सबसे पहले मैं आप सभी को इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ खेल में विजय प्राप्त करना नहीं था, बल्कि अनुशासन, सम्मान, और आत्म-संयम जैसे मूल्यों को भी सीखना था। ताइक्वांडो हमें सिखाता है कि हम अपने शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को कैसे संतुलित कर सकते हैं और अपने आप को एक बेहतर व्यक्ति बना सकते हैं।इस मंच पर हमारे बीच अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आप सभी ने अपने कौशल और खेल भावना से हमें प्रेरित किया है। मैं सभी कोच और प्रशिक्षकों का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूँ, जिनकी मेहनत और समर्पण के बिना यह संभव नहीं हो पाता। उनके मार्गदर्शन और समर्थन ने हमारे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सभी आयोजकों और स्वयंसेवकों का भी धन्यवाद, जिन्होंने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। उनकी कठिन मेहनत और समर्पण की बदौलत ही हम इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कर पाए हैं। अंत में, मैं सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ और जो इस बार विजयी नहीं हो पाए, उनसे कहना चाहता हूँ कि वे निराश न हों। प्रत्येक हार एक सीख है और आगे बढ़ने का अवसर है।इस समापन समारोह के साथ हम इस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन करते हैं। हम आशा करते हैं कि अगले वर्ष फिर से मिलेंगे, और इससे भी अधिक उत्साह और जोश के साथ इस मंच पर आप सभी का स्वागत करेंगे। फाइनल मुकाबले के पुरूस्कार वितरण समारोह के अवसर पर बिड़ला विद्या मंदिर के वित्त प्रबन्धक संजय कुमार गुप्ता, उप प्रधानाचार्य राकेश मुलासी, हेड मास्टर अजय शर्मा, खेल विभाग से पृथ्वीराज सिंह किरोला, लीला सिंह बिष्ट, केदार सिंह गड़िया, अजय नारायण मिश्रा, आईपीएससी ऑब्जर्वर राकेश कुमार शर्मा उपस्थित थे और कार्यक्रम का संचालन श्री जतिन ग्रोवर ने किया। इस प्रतियोगिता के तीनों वर्गों अंडर 14, 17 और 19 में बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल की टीमें विजयी रही और ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी बिड़ला विद्या मन्दिर नैनीताल के नाम रहा। Medals Tally Under 14 Winner Birla Vidyamandir 6 Gold, 3 Silver Runner G.D.Birla Raniket 2 Gold 4 Silver Third Raj Kumar College Rajkot 1 Gold 4 Silver Under 17 Winner Birla Vidyamandir Nainital 7 Gold, 4 Silver 2 Bronze. Second Indore 3 Gold, 1 Silver 3 Bronze Third GD Birla Ranikhet 2 Gold 2 Silver 3 Bronze Under 19 Winner Birla vidyamandir Nainital 4 Gold 5 Silver 1 Bronze Runner Assam Valley School 3 Gold 1 Bronze. Third Hyderabad Public School and Rajkumar College Rajkot Joint Winner with 1 Gold each. Overall champion Bilavidyamandir Nainital, with 17 Gold, 12 Silver and 3 Bronze
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories