अल्मोडा: न्याय के देवता गोलज्यू मंदिर चितई में १० जून को होगा विशाल भण्डारा
May 31, 2023
•
713 views
सामान्य
उत्तराखंड: अल्मोड़ा।विश्व प्रसिद्ध गोलू देवता मन्दिर चितई में प्रति वर्ष जून माह के द्वितीय शनिवार को विशाल भण्डारा आयोजित किया जाता है। इस बार भी दूसरे शनिवार के दिन 10 जून को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। भण्डारे के आयोजक व्यवसायी श्री अतुल रूवाली ने बताया कि न्याय देवता के प्रतीक गोलू देवता को प्रातःकाल धार्मिक विधिविधान से भोग लगाकर विशाल भण्डारे को प्रारंभ किया जायेगा, जो सांय काल तक चलेगा। उन्होंने गोलू देवता के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में भण्डारे में पँहुचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!