युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, हिंदूवादी संगठन ने की कार्रवाई की मांग

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 23, 2024 315 views
युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, हिंदूवादी संगठन ने की कार्रवाई की मांग जनहित
उत्तराखंड: **नैनीताल** - काशीपुर में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती की आत्महत्या के बाद हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने मल्लीताल थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, काशीपुर की रहने वाली युवती नैनीताल हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने उसे और दो अन्य युवतियों को मल्लीताल क्षेत्र में किराए के मकान में साथ रहने के लिए प्रेरित किया। कुछ समय बाद, युवक ने युवती को परेशान करना और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, जिससे वह बहुत तनाव में रहने लगी। हिंदूवादी संगठन के सदस्यों का आरोप है कि युवक लगातार युवती को पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहा था और उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहा था। राखी की छुट्टी के दौरान जब युवती अपने घर काशीपुर गई, तो उसने अपने परिजनों को अपनी परेशानी बताई। युवती के पिता ने नैनीताल आकर उसकी पीजी हॉस्टल में व्यवस्था करने के बाद वापस काशीपुर लौटने का फैसला किया। इसी दौरान युवती ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि युवक ने अपनी एक अन्य महिला मित्र के साथ मिलकर युवती को "लव जिहाद" का शिकार बनाने का प्रयास किया, जिससे युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने आत्मघाती कदम उठाया। प्रदर्शन के दौरान हिंदूवादी संगठन ने नैनीताल में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लोगों के सत्यापन की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में नितिन कार्की, मनोज कुमार, अनिल ठाकुर, विकाश जोशी, विक्की वर्मा, निखिल बिष्ट समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 188

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 71

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 38

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 120

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 137

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 135

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 145

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories