धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का पहला हिमपात
September 07, 2023
•
482 views
मनोरंजन
उत्तराखंड: धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का पहला हिमपात हुआ। निचले इलाकों में हल्की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। गुंजी से लगी ऊंची चोटियों और पंचाचूली सहित मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। इधर चंपावत में तीन दिन से काफी उमस हो रही है। 11 दिन बाद बुधवार सुबह बूंदाबांदी और फिर 10 मिनट तक छिटपुट बारिश हुई। निचले इलाकों में दो दिन बारिश का अलर्ट है। मुनस्यारी तहसील में बुधवार को तहसील मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई।लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से तापमान कम हो गया है। उच्च हिमालय में आने वाले पंचाचूली, राजरंभा, हंसालिंग में दूसरे दिन भी हिमपात जारी रहा। बारिश और हिमपात से तापमान अचानक गिर गया
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!