हल्द्वानी शहर वासियों को जल्द ही गैस पाईप लाईन के द्वारा गैस उपलब्ध होगी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 28, 2024 561 views
हल्द्वानी शहर वासियों को जल्द ही गैस पाईप लाईन के द्वारा गैस उपलब्ध  होगी सामान्य
उत्तराखंड: जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण 22 वीं बोर्ड बैठक अध्यक्ष/आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में सम्पन्न हुई। बोर्ड बैठक में हिन्दुस्तान कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा सब जेल हल्द्वानी में डीसीयू स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृति के पश्चात हल्द्वानी शहर वासियों को जल्द ही गैस पाईप लाईन के द्वारा गैस उपलब्ध हो सकेगी। उन्होने कहा हाउसिंग कालोनियों, मॉल एवं 400 वर्ग मीटर के अधिक के कामर्शिलय भवनों में जल संग्रहण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) नये भवनों के साथ ही पुराने भवनों के लिए अनिवार्य होगा। इसके लिए आयुक्त श्री रावत ने जिला विकास प्राधिकरण के सचिव को स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कामर्शिलय भवनों एवं मॉलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नही पाये जाने पर अनिवार्य रूप से जल संग्रहण व्यवस्था लागू की जाए। बैठक में हल्द्वानी शहर के लिए ओपन जिम हेतु प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई। इसके लिए जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को सर्वे कर स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये गये। आयुक्त ने कहा कि वर्षाकाल प्रारम्भ हो गया है मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पार्को पर ग्रीन प्लान्टेशन किया जायेगा। आयुक्त ने कहा कि भीमताल आबादी क्षेत्र में 60 मीटर की परिधि में भवन स्वीकृति हेतु 37 भवनां को स्वीकृति प्रदान की गई थी, लोगों द्वारा 60 मीटर परिधि की स्वीकृति ली लेकिन भवन इससे अधिक मीटर मे बनाया है जो कि नियम विरूद्व है। आयुक्त सभी भवनों का सर्वे करने के निर्देश बैठक में दिये। आयुक्त श्री रावत ने बैठक में कहा कि जनपद के सभी पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगे हो इसकी भी मानिटरिंग की जाए। बैठक में रामनगर शहर मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बनने वाले पार्किंग मे अधिक से संख्या वाहनों को पार्किंग हेतु डीपीआर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये गये ताकि पार्किंग समय से पूर्ण हो सके। बोर्ड बैठक में अधिकांश समस्याओं का बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई तथा कुछ प्रस्ताव शासन स्तर को प्रेषित किये गये। बोर्ड बैठक में उपाध्यक्ष /जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में पडने वाले पार्को को ग्रीन बेल्ट के तहत डपलमेंट किया जायेगा। इसमें पार्कां पर छोटे-छोट पोधों के साथ ही बेलनुमा पौधे भी लगाये जायेंगे। बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकारी उधमसिंह नगर अभिषेक रूहेला,सचिव विजयनाथ शुक्ल,मुख्य कोषाधिकारी डीके राणा,सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी, अधिशासी अभियंता पेयजल एके कटारिया, जेई विकास प्राधिकरण आरएल भारती के साथ ही जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories