राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन में अपनी नई वेबसाइट को लांच किया

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 08, 2023 293 views
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन में अपनी नई वेबसाइट  को लांच किया सामान्य
उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन में अपनी नई वेबसाइट www.ltgengurmitsingh.co.in को लांच किया। वेबसाइट में विचार एवं दृष्टि, राज्यपाल से संवाद और सामाजिक पहल सहित कई खंड हैं। वेबसाइट में जहाँ राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न उपयोगी योजनाओं से संबंधित वेबसाइट का भी लिंक उपलब्ध कराया गया है वंही राजभवन के न्यूज़ लेटर भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराये गए हैं। वेबसाइट पर राज्यपाल से संबंधित सूचनाएं, उनके भाषण, साक्षात्कार एवं संदेश तथा फोटो गैलरी में विभिन्न कार्यक्रमों के चित्र उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त वेबसाइट में राज्यपाल के सामाजिक जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों और यात्राओं के बारे में नवीनतम जानकारियों को भी सम्मिलित किया गया है। वेबसाइट लांचिंग के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी व तकनीकी के युग में संचार-सुविधाओं का समुचित लाभ जन-जन तक पहुंचना बहुत जरूरी है। मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता से अधिक से अधिक जुड़ सकूं। यह वेबसाइट जो आज लांच की गई है, उसके माध्यम से राजभवन से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण सूचनाएं, प्रकाशन, अभिलेख आदि सर्वसुलभ हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के सभी विश्वविद्यालय की वेबसाइटों से इस वेबसाइट की इंटरलिंकिंग हो जाने से राज्य के विश्वविद्यालयों से संबंधित सूचनाएं भी इच्छुकों को सहज रूप से उपलब्ध हो जाएगी। राज्यपाल ने कहा कि 21वीं सदी के विकसित भारत के निर्माण में दो प्रमुख स्तंभ हैं। पहला अपनी विरासत पर गर्व करना और दूसरा विकास के लिए हर संभव प्रयास करना। हम इस सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। योग-आयुर्वेद, अध्यात्म, ऑर्गेनिक फ़ार्मिंग और ज़ीरो बजट नेचुरल फ़ार्मिंग भविष्य है, आर्टिफिशियल इंटलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी अब भविष्य की बात नहीं हैं, यह वर्तमान में हो रहा है, इसको और विकसित करना ही होगा, कोविड के बाद ऑनलाइन और वर्चुअल शब्द कॉमन हो गए हैं, उत्तराखण्ड इन सभी विषयों पर लीड ले सकता है। राज्यपाल ने कहा कि यह जनता के लिए पारदर्शिता, पहुंच और सूचना का निर्बाध प्रसार सुनिश्चित करने के साथ ही सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस वेबसाइट को अपने और दुनिया के लोगों के बीच सीधे संवाद का एक बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम समझता हूँ क्योंकि वेबसाइट इंटरैक्टिव है और नागरिक केंद्रित सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्रदान करती है। राज्यपाल ने अनेक नई विशेषताओं से युक्त इस वेबसाइट को विकसित करने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय में ई.आर.पी. सेल के प्रभारी श्री के.के.पांडेय और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories