सरकारी भूमि में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देकर कार्यवाही के निर्देश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 03, 2023 351 views
सरकारी भूमि में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देकर कार्यवाही के निर्देश सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, खनन, अतिक्रमण,विद्युत,शस्त्र लाईसंेस आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों में अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया एवं श्री गर्ब्याल ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए सम्बन्धित फरियादी को भी अवगत कराने के भी निर्देश दिए। जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को निर्देश दिये कि शहर में जिन सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य प्रस्तावित है लेकिन अतिक्रमण की वजह से कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ तत्काल नोटिस देने के साथ ही कार्यवाही करने निर्देश दिये, ताकि जनहित के कार्यो को सुगमता से संचालित किया जा सके। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि आतिश बाजी हेतु फायर की अनुमति जनहित की सुरक्षा के दृष्टिगत शहर से दूर दी जाए। ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनों से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश कि शहर में संचालित हो रहे अवैध क्लीनिक, मेडिकल स्टोर की नियमित समय-समय पर चैकिंग करने के साथ ही अवैध रूप से चल रहे फर्जी क्लीनिक के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। बुधवार को जनता दरबार में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि सोबन सिंह चिलवाल निवासी बडौन ने बताया कि ग्राम पंचायत बडौन विकास खण्ड ओखलकांडा में ग्राम प्रधान के द्वारा अनियमितता के साथ ही मनरेगा से एक ही परिवार को लगातार भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने जाचं कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को तत्काल जांच कर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पूर्व मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने विकास खण्ड रामगढ दोबटिया सतखोल से राजकीय इन्टर कालेज प्यूडा तक लगभग 01 किमी मार्ग विगत वर्ष में बना था लेकिन मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने उक्त मार्ग का पुर्न निर्माण एवं किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने का अनुरोध किया, पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। अध्यक्ष दिनेश चन्द्र बुरांश फार्मर प्रोडूसर कम्पनी लिमिटेड कोटाबाग ने बताया कि मण्डी एवं रूरल हाट हेतु विकास खण्ड कोटाबाग के पनलुवा नाले के पास बंजर भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिस जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कालाढूगी को शीघ्र जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जनता दरबार में दिनेश गोस्वामी कालाढूगी ने पशु चिकित्साल कालाढूगी भवन जीर्णशीर्ण भवन की मरम्मत कराने,तुलसी देवी ने स्वयं की भूमि में कब्जा दिलाने,बसंत बिहार छोटी मुखानी के लोगांे द्वारा जल संस्थान द्वारा नई पाईप लाईन डाली गई थी लेकिन वर्तमान तक पानी की आपूर्ति नही की गई है, उन्होंने पानी आपूर्ति कराने का अनुरोध किया। ग्राम प्रधान डीकर सिंह ग्राम ककोड ने बेमौसमी बरसात से विकास खण्ड में फसलों से हो रहे नुकसान को देखते हुये किसानों को आर्थिक सहायता दिये जाने का अनुरोध के साथ ही विकास खण्ड ओखलकांडा में ककोड में कानली से हरीशताल की ओर मोटर मार्ग मंे सीसी एवं दीवार निर्माण कार्य कराने का अनुरोध किया। अधिकांश समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भागीरथी जोशी, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट के साथ ही फरियादी उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 37

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories