हल्द्वानी बाज़ार में चला अतिक्रमण में डंडा,बाहर रखा सामान किया ज़ब्त
May 23, 2023
•
507 views
सामान्य
उत्तराखंड: निगम प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने का अभियान की शुरुआत कालू सिद्ध बाबा के मंदिर के ठीक सामने से शुरू की। नगर निगम, प्रशासन और पुलिस टीम सदर बाजार से होते हुए मीरा मार्ग तक पहुंची। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने पाया की, दुकानदारों ने दुकानदार के बाहर भी सामान रखा है सामान बाहर होने की वजह से नाली भी चोक हो गई है और सड़क पर चलने की जगह नहीं है नगर निगम टीम ने कई दुकानों का सामान जब्त किया और कड़ी चेतावनी देकर दोबारा दुकानें न लगाने की चेतावनी दी ।इसके अलावा अवैध तरीके से बनाई गई एक दुकान को ध्वस्त भी कराया गयाइस दौरान अचानक हुई कार्रवाई को देखते हुए बाकी दुकानदारों ने सड़क पर सजाई दुकानों को तुरंत समेट लेकिन प्रशासन की टीम एक छोर पर ही पहुंची थी कि आधे घंटे बाद ही कालू सिद्ध बाबा के मंदिर के सामने से हटाईं गईं दुकानें सज गईं । दुकानदारों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक टीम ने केवल बाजार की दाहिनी तरफ की दुकानों पर ही कार्रवाई की है।नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना कि किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अतिक्रमण हटाने वाली टीम में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और पुलिस टीम भी शामिल रही।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!