गोलू देव मंदिर चितई में कल शनिवार को होगा भन्डारे का आयोजन
June 07, 2024
•
277 views
जनहित
उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध चितई गोलू देवता मंदिर में जून के दूसरे शनिवार को आयोजित होने वाला भंडारा इस वर्ष भी कल 8 जून को आयोजित होगा। शनिवार की सुबह गोलज्यू देवता की विशेष पूजा अर्चना के बाद भण्डारे का भोग गोलज्यू को अर्पित करने के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएंगा। भण्डारा सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगा। भण्डारे के आयोजक चितई के व्यवसायी अतुल रूवाली ने कहा की हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने भक्तों से अनुरोध किया की अधिक से अधिक संख्या में आकर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करे। उन्होंने बताया कि भण्डारे के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!