न्याय के देवता गोलजूँय मंदिर चितई में हुआ भंडारे का आयोजन, भक्तों की भीड़ उमड़ी
June 11, 2023
•
536 views
सामान्य
उत्तराखंड: 10 जून शनिवार के दिन विश्व विख्यात् गोलज्यू मंदिर चितईं में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया मंदिर में सुबह से ही भकतों की लंबी लाइन देखी गई
न्याय के देवता प्रसिद्ध गोलू देवता मन्दिर चितई में प्रति वर्ष जून माह के द्वितीय शनिवार को विशाल भण्डारा आयोजित किया जाता है। इस बार 10 जून शनिवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे के आयोजक व्यवसायी श्री अतुल रूवाली ने बताया कि न्याय देवता के प्रतीक गोलू देवता को प्रातःकाल धार्मिक विधिविधान से भोग लगाकर विशाल भण्डारे को प्रारंभ किया गया जो सांय काल तक चलता रहा। उन्होंने बताया की लगभग ५ हज़ार भक्तों ने भण्डारे में पँहुचकर प्रसाद ग्रहण किया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!