लोक पर्व हरेला धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया, एक पेड़ माँ के नाम* थीम पर जिले भर में पौध रोपण

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 16, 2024 472 views
लोक पर्व हरेला धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया, एक पेड़ माँ के नाम* थीम पर जिले भर में  पौध रोपण सामान्य
उत्तराखंड: उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला मंगलवार को जिले भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सामूहिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूजा अर्चना कर पर्व मनाया, स्कूलों, कॉलेजों में छात्र छात्राओं ने पौध रोपण कर पर्यावरण को साफ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। वहीं जिले के विभिन्न इलाकों में जिला प्रशासन की टीम,अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने *एक पेड़ माँ के नाम* थीम पर जिले भर में वृहद पौध रोपण किया।जिले में इस मानसून सीजन में लगभग 05 लाख 30 पौधे लगाने का लक्ष्य है वहीं आज लगभग एक लाख पौधों का रोपण किया गया। हल्द्वानी नगर निगम पार्क नैनीताल रोड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बंशीधर भगत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को अपनी मंगल कामनाएं भेंट की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प*एक वृक्ष मां के नाम* को जीवंत रूप देने के लिए हम सब वचनबद्ध हैं। निश्चित रूप से हरेला हरियाली का त्योहार है यह उत्तराखंड के विशिष्ट त्योहारों में से एक है। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में 30 पेड़ अनिवार्य रूप से लगाने चाहिए क्योंकि हर मनुष्य अपने जीवनकाल में लगभग 30 पेड़ो के बराबर ऑक्सीजन को ग्रहण करता है। हम सभी को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करना होगा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लोक पर्व हरेले की बधाई देते हुए हल्द्वानी के पेयजल निगम कार्यालय, नगर निगम पार्क में छायादार, बेलदार पौधों का रोपण किया। साथ उपस्थित सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में आज हरेला पर्व धूमधाम के साथ और वृहद स्तर पर राज्य के दोनों मण्डल में पौध रोपण कर मनाया जा रहा है।बताया कि वर्षाकाल के दौरान पूरे कुमाऊं में 30 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, साथ ही प्राधिकरण वाले क्षेत्र सरकारी भूमि, सड़कों के दोनों तरफ लता, बेल वाले फूल लगाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को पेयजल निगम के कार्यालय से की।कहा कि हल्द्वानी में लता, बेल, फूल लगाने से आने वाले सालों में हल्द्वानी को फूलों के शहर के रूप में नई पहचान मिल सकेगी । डीएम वंदना सिंह ने भी नगर निगम पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया। कहा कि हमें प्रण लेना होगा कि हम पौधों को लगाने के साथ साथ संरक्षित भी रखेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और ऑर्गेनिक चाय, सुगंधित तेल, वनस्पति प्रजाति के संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विकासखंड ओखलकांडा के स्वयं सहायता समूह जय दुर्गा एसएचजी, ओखलकांडा के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही वन संरक्षण, संवर्धन और वनों को वनाग्नि से बचने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए गए अतुलनीय कार्यों के लिए भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हल्द्वानी नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले सफाई निरीक्षकों, पर्यावरण मित्रों और सफाई नायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में आज कोटाबाग, रामनगर, ओखलकांडा, भीमताल, रामगढ़, बेतालघाट, धारी, हल्द्वानी ब्लॉक में वन विभाग, उद्यान विभाग, खंड विकास अधिकारी, शिक्षा अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकारी भवन, विद्यालयों, ग्रामीण- शहरी आदि इलाकों में 33 से अधिक स्थानों में पौध रोपण किया जिसमें फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। साथ ही रोपे गए पौधो की देख रेख और संरक्षण की जिम्मेदारी ली। इस दौरान कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या, हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, जिलाधिकारी वंदना सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे, एस ई मृदुला सिंह, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, ईई ए के कटारिया, ज्योति पालनी, तहसीलदार सचिन कुमार, उपनिदेशक खेल राशिका सिद्धिकी, एसडीओ ममता चंद, शशि सिंह सहित स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे
लोक पर्व हरेला धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया, एक पेड़ माँ के नाम* थीम पर जिले भर में  पौध रोपण body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 39

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 53

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories