प्रथम अंतर विद्यालय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट :आल सेंट्स और बालिका स्कूल की जीत
September 02, 2024
•
518 views
जनहित
उत्तराखंड: ### प्रथम अंतर विद्यालय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत खेले गए मैचों के परिणाम
डीएसए नैनीताल द्वारा आयोजित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल और कुमाऊँ मंडल विकास निगम नैनीताल द्वारा प्रायोजित प्रथम अंतर विद्यालय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत आज दो मैच खेले गए।
पहले मैच में, ऑल सैट्स कॉलेज ब्लू की टीम ने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की ब्लू टीम को शून्य के मुकाबले 6 गोल से हराया। दूसरे और अंतिम मैच में, मोहनलाल साह बालिका विद्या मंदिर नैनीताल की टीम ने सेंट मेरी कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल की टीम को शून्य के मुकाबले 2 गोल से हराया।
आज के मैच में डीएसए के महासचिव अनिल गाड़िया, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, फुटबॉल सचिव एडवोकेट पवन खड़ायत, वॉलीबॉल सचिव पंकज बरगली, भाजपा नेता संतोष साह, रोटरी क्लब के यंग जेनरेशन मीडिया प्रभारी सुमित खन्ना, और कुमाऊं विश्वविद्यालय के मनोज बिष्ट गुड्डू उपस्थित थे। आज के रेफरी मनोज बिष्ट गुड्डू, तेजिंग, जनक बिष्ट, और अनिल रावत थे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!