वित्त आयोग की टीम ने नैनीताल के चाफी व अलचौना क्षेत्रों का किया दौरा, विकास के लिए मांगे सुझाव

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 20, 2025 664 views
वित्त आयोग की टीम ने नैनीताल के चाफी व अलचौना क्षेत्रों का किया दौरा,  विकास के लिए मांगे सुझाव जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल, 20 मई 2025 उत्तराखंड भ्रमण पर आई 16वें वित्त आयोग की टीम मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंची। भ्रमण के दौरान आयोग ने भीमताल विकासखंड के ग्राम चाफी और अलचौना का दौरा कर क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय चुनौतियों का अवलोकन किया। आयोग के सदस्यों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद कर क्षेत्रीय समस्याएं व आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। आयोग की टीम के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में पहुँचे सदस्यों में श्रीमती ऐनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्या कांति घोष, सचिव ऋत्विक पांडेय, संयुक्त सचिव के.के. मिश्रा, एवं अन्य अधिकारी शामिल रहे। टीम का स्वागत कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी वंदना द्वारा किया गया। पारंपरिक छोलिया नृत्य और महिला समूहों द्वारा लोकगीतों व फूल मालाओं से आयोग का भव्य स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान टीम ने मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना के अंतर्गत पालीहाउस नर्सरी का निरीक्षण किया। वहां लिलियम फूलों के आयात-निर्यात एवं बागवानी की संभावनाओं पर चर्चा की गई। डॉ. पनगढ़िया ने कहा कि “पर्वतीय क्षेत्रों में खेती-बाड़ी की अपार संभावनाएं हैं और सरकार पलायन रोकने हेतु कई योजनाएं संचालित कर रही है।” बाद में टीम श्री पूर्णानंद तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज, चाफी पहुँची, जहाँ ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और महिलाओं के साथ संवाद हुआ। कृषि, सड़क, शिक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, वन्य जीवों से फसल सुरक्षा, कोल्ड स्टोरेज की सुविधा, और योजनाओं में भौगोलिक विविधता को ध्यान में रखने जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। ग्राम प्रधान अलचौना पूरन भट्ट ने किसानों को बेहतर सुविधाएं और ग्रामीण सड़कों के विकास की मांग रखी। कमला देवी ने नेटवर्क की अनुपलब्धता को शिक्षा के लिए बड़ी बाधा बताया। कोटाबाग के बलबीर सिंह ने फूल-बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता जताई। हिमांशु पांडे ने सुझाव दिया कि योजनाएं क्षेत्रफल आधारित हों ताकि संसाधनों का न्यायोचित वितरण हो सके। विधायक राम सिंह कैड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायतों से प्राप्त सुझाव देश की दिशा और नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने पंचायतों को अधिक सशक्त बनाने और योजनाओं को स्थानीय जरूरतों के अनुसार ढालने की आवश्यकता पर बल दिया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया ने कहा कि उत्तराखंड आयोग के भ्रमण का 26वां राज्य है और जून माह तक केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ समस्याएं राष्ट्रीय स्तर की हैं, जिनके समाधान हेतु केंद्र को सुझाव सहित रिपोर्ट दी जाएगी, जबकि स्थानीय समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इंटर कॉलेज परिसर में विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी आयोग की टीम ने निरीक्षण किया और स्थानीय उत्पादों व महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष अवस्थी, निकिता जैन, ओएसडी अभय मित्तल, सुधा राजगोपालन, आर मीनाक्षी सुंदरम, दीलीप जावलकर, वाई के पंत, सी. रवि शंकर, सोनिका, विनीत कुमार, अभिषेक रुहेला आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories