नैनीताल में फ़िल्माई गई फ़िल्म कन्नू का पोस्टर लांच

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 21, 2023 414 views
नैनीताल में फ़िल्माई गई फ़िल्म  कन्नू का पोस्टर लांच सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल। बाल श्रमिक पर आधारित फिल्म कन्नू की शूटिंग नैनीताल की हसीं वादियों में फिल्माई गई है जिसका आज पहला पोस्टर लांच किया गया| कन्नू यह फिल्म संजय सनवाल द्वारा लिखी और निर्देशित है संजय सनवाल जो नैनीताल निवासी हैं पिछले 20 वर्षों से मुंबई में फिल्म लेखन, फिल्म डायरेक्शन व प्रोडक्शन का काम कर रहे है। अब तक लगभग 30 से भी ज्यादा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। जिसके लिए महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया हैं। इस उपलब्धि के बाद संजय सनवाल की फिल्म को का फिल्म फेस्टिवल से अपनी फिल्मों को उसके फेस्टिवल में भेजने का आमंत्रण प्राप्त हुआ। जिसके फलस्वरूप एक सामाजिक मुद्दे बाल श्रमिक पर वह इस फिल्म कन्नु का निर्माण निर्देशन व लेखन कर रहे हैं। जिसकी शूटिंग पिछले महीने नैनीताल के कई लोकेशन में संपन्न हुई है। आपको बता दें की कन्नू यह कहानी एक ऐसे बालक की है जो जंगल में एक पिकनिक स्पॉट में एक ढाबे में नौकरी कर अपना व अपनी बीमार दादी का पेट पाल रहा है जो मृत्यु शैया में है। किंतु पहले प्राकृतिक आपदा में अपने मां बाप को खो चुका है और अब अपनी बीमार दादी को नहीं खोना चाहता। जिसके लिए वो पूरी जीजान से मेहनत कर रहा है, ताकि वो अपनी दादी का बड़े शहर में जाकर इलाज करा सके और अपनी बीमार दादी का इलाज कर सके और उसकी जान बचा सके। एक दिन एक रईस बाप अपने बच्चों के साथ उस चोटी में घूमने जाता है, कन्नू की दयनीय स्थिति को देख उसका कलेजा भर आता है और वह कन्नू को पढ़ाने व उसकी दादी का इलाज का बीड़ा उठाता है। इस फिल्म की शूटिंग नैनीताल के कई लोकेशन में फिल्माई गई, जिसमें सेंट जोसेफ कॉलेज भी एक लोकेशन में है। वही संजय सनवाल ने सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रिंसिपल का फिल्म के लिए दो लाख प्रति दिन की लोकेशन इस फिल्म के लिए उन्हें निशुल्क प्रदान करने पर आभार जताया है। वही उन्होंने बताया की वह हैरान हो गए जब सहयोग अपेक्षित नैनीताल नगरपालिका नैनीताल के एक आला अधिकारी ने 20 सेकंड की शूटिंग के लिए ₹10000 रु में एक लोकेशन के चार्ज बताएं, जिससे वह बहुत खिन्न है। संजय सनवाल ने इस फिल्म के लिए राही वेलवेडियर होटल, बलजिन्दर कौर, सैलू शाह शीला होटल, सिटी हार्ट होटल, कानू दा, मैपल होटल, पाठक जी टांकी बैंड, नैनीताल व डीएफओ वन विभाग नैनीताल एवं उत्तराखंड सरकार और नैनीताल निवासी कला प्रेमियों का आभार जताया हैं। वही दिल्ली की इंग्लिश लेक्चरर किरण मिश्रा का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अंग्रेजी ट्रांसलेशन किया। इस फिल्म में नैनीताल के ख्याति मंच नाट्यकर्मी प्राप्त राजेश आर्य , अनिल घिल्डियाल, बलजिन्दर कौर , जी० के ०ए गौरव बब्बी, प्रीतिका तिवारी, कोमल मेहरा व एल पी एस पब्लिक स्कूल, नैनीताल, सेंट मेरिज और सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल के बच्चों ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर विजय किरोला, लाईन प्रोड्यूसर गौरव सी०एस बब्बी, प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव देवाल चमोली की राजेंद्र बिष्ट व अन्य लोकल कलाकारों का योगदान रहा। टेक्नीशियन के दिल्ली और मुंबई से है जिसमें डी ओ पी कुलदीप रावत, ड्रोन कैमरा राजेंद्र बिष्ट, स्टील फोटोग्राफर हल्दवानी के समय राज शाह, म्यूजिक विदित तंवर, एडिशनल क्रिएटिव और पंच लाइन राइटर मुंबई के अमर ठाकुर का विशेष योगदान है, इस फिल्म को चंडीगढ़ की हेमा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है और यह फिल्म उन्होंने अपनी बहन को समर्पित की है जिसे उन्होंने कॉविड़ के दौरान खो दिया था। इस फिल्म के लिए संजय सनवाल ने बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर फिल्म की कांस फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेट होने का इंतजार कर रहे हैं, जिनकी उनको पूर्ण आशा है, उसके बाद दुनिया भर में फिल्म की बिक्री शुरू कर देंगे, जिसके लिए उनके पास कुछ एजेंसी मौजूद है, जबकि उन्हें अभी विदेशों में फिल्म बायर की तलाश है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था  चाक-चौबंद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 15, 2026 81

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नैनीताल: कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद कैंचीधाम/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के 62वें स्थापना …
कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था  चाक-चौबंद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 15, 2026 7

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नैनीताल: कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद कैंचीधाम/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के 62वें स्थापना …
कैंचीधाम मेले की तैयारियों का कुमाऊं आयुक्त व आईजी ने किया निरीक्षण जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 14, 2026 45

कैंचीधाम मेले की तैयारियों का कुमाऊं आयुक्त व आईजी ने किया निरीक्षण

नैनीताल: कैंचीधाम/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर 15 जून को आयोजित होने वाले कैंचीधाम मेले की तैयारियों का …
कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों  ने की छेड़छाड़ , मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 14, 2026 474

कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने की छेड़छाड़ , मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि

नैनीताल: कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि; मुकदमा …
मल्लीताल में दर्दनाक हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को कुचला दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 12, 2026 290

मल्लीताल में दर्दनाक हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को कुचला

नैनीताल: मल्लीताल में दर्दनाक हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को कुचला एक का हाथ, दूसरी का …
माँ नैना देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए हुई पूजा video thumbnail
VIDEO
राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 10, 2026 193

माँ नैना देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए हुई पूजा

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार को मल्लीताल स्थित माँ नैना देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र …
15 जून कैंचीधाम मेला: हल्द्वानी से 150, नैनीताल-भीमताल से 100 रुपये होगा शटल किराया धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 10, 2026 93

15 जून कैंचीधाम मेला: हल्द्वानी से 150, नैनीताल-भीमताल से 100 रुपये होगा शटल किराया

नैनीताल: 15 जून कैंचीधाम मेला: हल्द्वानी से 150, नैनीताल-भीमताल से 100 रुपये होगा शटल किराया कैंचीधाम मेले के लिए शटल सेवा …
कैंचीधाम मेले में नहीं लगेंगे ठेले-फूड वैन, 254 बसों और 250 टैक्सियों से होगी शटल सेवा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 10, 2026 72

कैंचीधाम मेले में नहीं लगेंगे ठेले-फूड वैन, 254 बसों और 250 टैक्सियों से होगी शटल सेवा

नैनीताल: कैंचीधाम/नैनीताल। 15 जून को बाबा नीम करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कैंचीधाम मेले की तैयारियों को …
13 जून को चितई गोल्ज्यू महाराज मंदिर में विशाल महाभोज, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 09, 2026 152

13 जून को चितई गोल्ज्यू महाराज मंदिर में विशाल महाभोज, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

नैनीताल: 13 जून को चितई गोल्ज्यू महाराज मंदिर में विशाल महाभोज, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील अल्मोड़ा। प्रसिद्ध श्री चितई …
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर परिषद  चुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित, 14 जून मतदान राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 09, 2026 34

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर परिषद चुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित, 14 जून मतदान

नैनीताल: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर परिषद शाखा चुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित, 14 जून को होगा मतदान …
Scroll to load more stories