आज होगी फ़ैंसी ड्रेस प्रतियोगिता,150 से ज़्यादा बच्चे कर रहे है प्रतिभाग
September 03, 2023
•
423 views
सामान्य
उत्तराखंड: लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित आज होने वाली फैंसी शो प्रतियोगिता को लेकर नगर में बच्चों में भरपूर उत्साह वाले देखा जा रहा है।आज सीआरएसटी इंटर कॉलेज में होने वाली प्रतियोगता में 150 से अधिक बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है ।कार्यक्रम संयोजक कनिका रावत ने बताया कि फैंसी शो प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट सुबह ठीक 10:00 बजे करेंगे अजय भट्ट जी द्वारा प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया जाएगा ।कनिका रावत ने बताया कि विधायक सरिता आर्या कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगी एवं नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक निखिल मोहन विशिष्ट अतिथि होंगे ।कार्यक्रम में पद्मश्री श्री अनूप शाह वह शेखर पाठक भी उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहेंगे । कनिका रावत ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी जूनियर वर्ग 3 से 6 वर्ग की आयु तथा सीनियर वर्ग 7 से 12 वर्ष की आयु के लिए रखा गया है प्रतियोगिता में सभी बच्चों के लिए ओपन थीम रखी गई है सभी बच्चों को 2 मिनट का समय अपनी प्रतिभा दिखाने का दिया जाएगा कार्यक्रम की तैयारी में अध्यक्ष मीनू बुढलाकोटी, रमा भट्ट, दीपा पांडे ,डॉक्टर पल्लवी ,मीनाक्षी कृति ,रानी शाह, प्रेम अधिकारी, दीपिका बिनवाल ,प्रगति जैन, सोनू शाह ,तनु सिंह ,ज्योति ढोंडियाल,सविता कुलोरा, दया कुंवर ,कंचन जोशी, लीला राज, सीमा सेठ, गीता शाह ,जीवंती भट्ट, संगीता श्रीवास्तव ,कविता त्रिपाठ, आभा शाह ,दीपा रौतेला ,हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट आदि लोग शामिल हैं ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!