पंत पार्क में दो फड व्यापारियों ने मचाया कोहराम , लात, घूसे और डंडे बरसाए
March 24, 2023
•
488 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल। मल्लीताल स्थित पंत पार्क में दो फड़ कारोबारियों की आपस में किसी बात को लेकर तू तू मैं हुई और बाद में तू तू मैं मारपीट में बदल गई। मारपीट में एक पक्ष के लड़के को बुरी तरह पीट दिया। इसी दौरान लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।लड़ाई में औरतें डंडे बरसाते नज़र आई । दोनों भुट्टे के फड़ कारोबारियों की सुबह से ही तू तू मैं और गाली गलौज चल रही थी। दोपहर बाद यह तू तू मैं मैं हाथापाई और डंडे में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों को घटनास्थल पर देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मारपीट के बाद भी गाली गलौज चलती रही बाद में दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!