हल्द्वानी शहर बनेगा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र: मुख्य मार्ग पर सदाबहार बेलदार फूलों की योजना

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 22, 2024 527 views
हल्द्वानी शहर  बनेगा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र: मुख्य मार्ग पर सदाबहार बेलदार फूलों की योजना सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी, 22 अगस्त 2024 - हल्द्वानी शहर को पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए और अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी-काठगोदाम मुख्य मार्ग के दोनों ओर सदाबहार बेलदार फूल लगाने की योजना बनाई गई है। आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उद्यान विभाग, नगर निगम, और प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ इस योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। योजना के तहत मंगलपड़ाव से काठगोदाम तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर, सरकारी और निजी भवनों की चाहरदीवारियों के साथ-साथ पार्कों पर भी ये फूल लगाए जाएंगे। सीएचओ उद्यान डॉ. रजनीश सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि इस योजना के तहत अलमिन्डा, मधुमालती, मंडेविला, गुलमोहर, बोगेनविलिया, कैटस क्लॉ, पैंशन फ्लावर, कलेटिक्स, रात की रानी, गर्लिक बेल और क्रस्ट क्रीपर/पददा बेल जैसे महकदार और सदाबहार पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि इस पहल से हल्द्वानी शहर की एक नई पहचान बनेगी, जिससे यह शहर पर्यटकों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून समाप्त होने से पूर्व फूलों की पौधारोपण प्रक्रिया को पूरा किया जाए और इस संबंध में योजना की डीपीआर जल्द से जल्द प्रस्तुत की जाए। बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सचिव विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. बृजेश कुमार, और सीएचओ डॉ. रजनीश सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हल्द्वानी शहर  बनेगा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र: मुख्य मार्ग पर सदाबहार बेलदार फूलों की योजना body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 39

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 53

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories