शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल के अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की तैयारी पूरी , कार्यवाही शनिवार से

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 20, 2023 627 views
शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल के अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की  तैयारी पूरी , कार्यवाही शनिवार से सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल शहर की शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल के अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हेतु जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण तैयारी कर दी गई है। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि शत्रु सम्पत्ति पर काबिज जनों को जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त नोटिस व सुनवाई के अवसर दिए गए किंतु समयावधि पूर्ण हो जाने के पश्चात भी खाली नहीं किया गया। इसके लिए उप जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा लगभग 134 परिवारों को पर्याप्त अवसर, नोटिस, सुनवाई व कानूनी प्रक्रिया के अनुसार सम्पूर्ण कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि लोगो को शुक्रवार तक आवास खाली करने का समय दिया गया है ऐसा न होने पर शनिवार की सुबह से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम व नगरपालिका को पर्याप्त संख्या में विभिन्न संसाधनों की उपलब्धता, लोनिवि को जेसीबी, पोकलैंड आदि मशीन, स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक औषधि, चिकित्सक व एम्बुलेंस , विद्युत विभाग को विद्युत सुरक्षा , परिवहन को वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शत्रु सम्पत्ति पर अतिक्रमण हटाने के पश्चात लोनिवि द्वारा तत्काल मलबे को हटाया जाएगा जिससे आपदा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार का नुकसान व पुनः अतिक्रमण से बचा जा सके। कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए लगभग पुलिस की चार कम्पनी पीएसी, जिला प्रशासन के 06 सेक्टर अधिकारी सहित कुल 1000 कार्मिक फील्ड में तैनात रहेंगे।फील्ड में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जिसके नोडल अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक जोशी व क्षेत्र के नोडल अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव चरण द्विवेदी रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, आरटीओ नन्द किशोर, उपजिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह, धारी योगेश मेहरा, रामनगर गौरव चटवाल सहित अन्य उप जिलाधिकारी व तहसीलदार मौजूद थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories