अतिक्रमण प्रभावितों ने निकाला मसाल जुलूस
September 03, 2023
•
473 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल ज्योलीकोट समेत तमाम क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के विरोध में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांति मोर्चा के साथ अतिक्रमण प्रभावितों ने देर शाम मशाल जुलूस निकाला। जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक डा नारायण सिंह जंतवाल ने किया। पूर्व सांसद एडवोकेट डा महेंद्र पाल ने इसमें शिरकत कीउन्होंने सभा को संबोधित भी किया। नलेना से प्रारंभ होकर मशाल जुलूस ज्योलीकोट बाजार में आकर सभा में बदल गया। संगठन के गेठिया, बेलुवाखान, ज्योलिकोट, भलयूटी नलेना, आमपड़ाव, दोगांव, डोमार, भुजियाघाट से बड़ी संख्या में अतिक्रमण प्रभावितों ने हिस्सा लिया। संचालन हरीश वारियल ने किया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!