एक साल नई मिसाल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत होगा चिकित्सा शिविर का आयोजन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
March 21, 2023 381 views
एक साल नई मिसाल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत  होगा चिकित्सा शिविर का आयोजन पर्यटन
उत्तराखंड: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने विकास भवन सभागार भीमताल में बैठक लेते हुए कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 23 मार्च 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से एम0बी0पी0जी0 कॉलेज हल्द्वानी में ‘एक साल नई मिसाल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘जन सेवा’ थीम पर बहुद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद प्रभारी मंत्री को आमंत्रित करने हेतु पत्राचार कर दिया गया है तथा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं संासद, विधायकगणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सम्मानित नागरिको को भी आमंत्रित किया जायेगा। डॉ. तिवारी ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर तथा चिकित्सा शिविर में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारी सम्पूर्ण तैयारी के साथ स्वंय उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे तथा विभागीय परियोजनाओं आदि की जानकारी के साथ ही प्रचार-प्रसार, स्टाल लगवाना भी सुनिश्चित करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं विकलांग भरण पोषण, किसान पेंशन, तिलू रौतेली पेंशन, परित्यकता पेंशन की जानकारी दी जायेगी एवं पेंशन सम्बन्धी फॉर्म भी भरवाए जायेगे। बाल विकास विभाग द्वारा क्षेत्र में अवस्थित निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनर्त बच्चों तथा कार्यरत उत्कृष्ट कार्मिकों को कैम्प में पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बेबी किट्स कलरिंग किट्स, स्वच्छता किट, डिक्शनरी आदि का वितरण किया जायेगा। स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग द्वारा चिकित्सा विभाग, आईसीडीएस विभाग के माध्यम से लाए गए कुपोषित बच्चों का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अन्तर्गत सुनिश्चित किया जाये तथा उक्त शिविर में आरबीएसके की टीम भी उपस्थित रहेगी। इसी प्रकार शिविर में टीम द्वारा ऑफलाईन विकलांग प्रमाण-पत्र स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प, विकलांगों को वितरित किए जाने वाले उपकरण तथा औषधीय वितरण करेंगे। राजस्व विभाग द्वारा आय, जाति प्रमाण-पत्र, चरित्र तथा स्थाई निवास प्रमाण-पत्र जारी किये जायेगे। विद्युत विभाग द्वारा बिलो का भुगतान एवं उसमे सुधार, अन्य समस्याओं का निराकरण शिविर में सम्बन्धित अधिकारी द्वारा किया जायेगा। पेयजल विभाग द्वारा बिलों का भुगतान एवं उसमें सुधार, अन्य समस्याओं का निराकरण शिविर में ही सम्बन्धित अधिकारी द्वारा किया जायेगा। शिक्षा विभाग द्वारा सम्बन्धित अधिकारी समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा सर्वशिक्षा/रमसा से सम्बन्धित प्रकरणों तथ लघु निर्माण आदि की भी जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। लोनिवि (प्रान्तीय खण्ड) हल्द्वानी द्वारा विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। ग्राम्य विकास द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल, बीपीएल क्रमांक, प्रमाण-पत्र स्वरोजगार योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। जिला पंचायत द्वारा कैम्प के दौरान तकनीकि अभियन्ताओं, कार्मिकों की टीम के साथ उपस्थित रहेगे तथा आवश्यक संरचनात्मक सेवाओं सड़क, खडण्जा, गूल भवन आदि के छोटे-छोटे निर्माण, मरम्मत हेतु माप-जोख करते हुए प्रस्ताव तैयार करना भी सुनिश्चित करें। आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य योजना के अन्तर्गत डीजीटाईजेशन के दौरान आए त्रुटियों का निराकरण शिविर में किया जायेगा तथा सिस्टम साफ्टवेयर के साथ उपस्थित रहेगे साथ ही डीबीटीएल आवेदन तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं राशन कार्ड से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण एवं एपीएल , बीपीएल तथा अनत्योदय राशन कार्ड बनाये जाने की कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों/तहसीलदार एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिये है कि आधार कार्ड फॉर्म (सीएससी) से सम्पर्क कर उक्त शिविर में आवेदकों के आधार कार्ड बनवाए जाने, संशोधन कराए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा लाभार्थियों का फोटो तैयार करने की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में डीएसटीओ डॉ. मुकेश सिंह नेगी, एडीएसटीओ बीएस राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक चन्द्र जोशी के विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories