नैनीताल में दुर्गा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू, प्रशासन ने की बैठक

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
September 12, 2025 681 views
नैनीताल में दुर्गा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू, प्रशासन ने की बैठक सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में दुर्गा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू, प्रशासन ने की बैठक नैनीताल, 12 सितंबर कलेक्ट्रेट सभागार नैनीताल में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी की अध्यक्षता में आगामी 28 सितंबर से आयोजित होने वाले दुर्गा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, नगर के गणमान्य नागरिकों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। महोत्सव समिति के संयोजक त्रिभुवन फर्त्याल ने मेले की तैयारियों की जानकारी दी और प्रशासन से पूर्व की भांति इस बार भी भव्य और सफल आयोजन हेतु आवश्यक सहयोग की अपेक्षा जताई। अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश— • नगर पालिका मेला स्थल पर साफ-सफाई, लाइटिंग और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करे। • विद्युत, पेयजल व लोक निर्माण विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। • थाना प्रभारी नैनीताल डोला यात्रा मार्ग से अनावश्यक वाहन हटवाएं और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करें। • लोक निर्माण विभाग सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्रियों को पूर्व से हटवा दे। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व के अवसर पर डीएसए मैदान में परंपरागत रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि नैनीताल धार्मिक व पर्यटन नगरी है, इसलिए महोत्सव की तैयारियों में दोनों पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, होटल एसोसिएशन, बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल, राम सेवा सभा समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक, थाना अध्यक्ष नैनीताल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, प्राधिकरण, विद्युत, पेयजल, शिक्षा, खेल, केएमबीएन व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories