ड्राइविंग लाइसेंस हिल इंडोर्समेंट की व्यवस्था में नहीं आयेंगे प्राइवेट वाहन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 16, 2023 402 views
ड्राइविंग लाइसेंस हिल इंडोर्समेंट की व्यवस्था में नहीं आयेंगे प्राइवेट वाहन सामान्य
उत्तराखंड: माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा आज वरिष्ट पुलिस अधीक्षक पंकज उपाध्याय जी से हल्द्वानी ऑफिस में मुलाक़ात कर के ड्राइविंग लाइसेंस हिल इंडोर्समेंट के सम्बंध में वार्ता कर लिखित रूप से अपनी चिंताएँ रखी गई। प्रकाशित मीडिया खबरों के अनुसार प्रथम दृष्टियाँ पड़ कर ऐसा प्रतीत होता है की यह प्रस्तावित प्रावधान सभी पर्यटकों की गाड़ियों पर लागू होगा साथ ही इससे जानकारी के अभाव में पर्यटक द्वारा अपनी आगामी गर्मियों की छुट्टियों में बदलाव कर सकता है जिससे की पहाड़ी क्षेत्र के पर्यटन पर काफ़ी असर देखने को मिल सकता है। सम्बंधित आरटीओ विभाग के अधिकारियों के साथ माँ नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन की फ़ोन पर वार्ता से यह बात साफ़ हुई है की ऐसी किसी भी व्यवस्था को कमर्शियल व्हीकल या पब्लिक सर्विस व्हीकल के अलावा किसी अन्य लाइट मोटर व्हीकल पर नियमावली अनुसार अनिवार्य रूप से लागू नहीं किया जा सकता जैसा की प्रकाशित खबरों से प्रतीत हुआ है। साथ ही ख़ुद से आने वाली गाड़ियों के पर्यटक भी अक्सर आसपास की जगहों पर अपनी कार होटल में पार्क लोकल टैक्सियों से जाना पसंद करते हैं ऐसी किसी असमंजसता के कारण लोकल टैक्सी व्यवसाय पर भी असर पड़ सकता है।एसएसपी महोदय से लिखित में निवेदन किया गया कि इस व्यवस्था के लागू होने से पहली सभी से वार्ता और निष्कर्ष निकालने के बाद ही कार्य किया जाए साथ ही जिन वाहनों पर ये लागू है वो किस प्रकार आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर यह इंडोर्समेंट बेहद आसानी से प्राप्त कर सकते है जिससे की उनके आने पर भी कोई रोक ना हो और आगामी पर्यटन सीजन में पर्यटकों के लिए किसी भी प्रकार की दुविधा या चालकों के लिए असमंजसता ना बने और किसी भी रूप में पहाड़ी क्षेत्र का व्यवसाय प्रभावित ना हो। एसएसपी महोदय द्वारा आश्वासन दिया की उक्त के सम्बंध क्लेरिफिकेशन दिया जाएगा साथ ही यह भी साफ़ किया ये प्रस्तावित व्यवस्था अगर लागू होती है तो केवल और केवल कमर्शियल व्हीकल्स के लिए ही होगी ना की प्राइवेट वाहनों के लिए।इसके अलावा एसएसपी महोदय से खड़ी बाज़ार में दो दिन पूर्व दुकानों में आग लगने के सम्बंध में फायर हाइड्रैंट्स के काम ना किए जाने की बात करी गई जो की अत्यंत निंदनीय है और इस पर समय समय पर मॉक ड्रिल करा कर इनकी कार्य क्षमता को सुनिश्चित किया जाने का आग्रह किया गया। महोदय ने इस पर भी जल्द ही मॉक ड्रिल और इन हाइड्रटेंट्स को चेक करवाने का आश्वासन दिया। मीटिंग में माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन उपाध्यक्ष तरुण कांडपाल सचिव शिव शंकर मजूमदार और कोर कमेटी सदस्य गिरीश कांडपाल शामिल रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 34

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories