हल्द्वानी में वेडिंग जोन और फड़ ठेलों के नियमन के संबंध में डीएम वंदना सिंह ने की बैठक

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
October 03, 2024 452 views
हल्द्वानी में वेडिंग जोन और फड़ ठेलों के नियमन के संबंध में डीएम वंदना सिंह ने की बैठक सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी, 03 अक्टूबर, 2024 डीएम वंदना सिंह ने हल्द्वानी शहर में वेडिंग जोन निर्धारण और फड़ ठेलों के नियमन के संबंध में कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, एसपी क्राइम प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, सी ओ नितिन लोहनी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि वे फड़ ठेलों की संख्या के साथ ही वेडिंग जोन के स्थल चिन्हित करें और उनकी मार्किंग करें। इसके साथ ही, हर वेडिंग लोकेशन में फड़ ठेलों की संख्या भी निर्धारित की जाएगी, ताकि यदि भविष्य में निर्धारित संख्या से अधिक फड़ ठेले लगते हैं, तो संबंधित के खिलाफ कारवाई की जा सके। वर्तमान में नगर निगम ने वेडिंग जोन के लिए आठ स्थलों को चिन्हित किया है, जिनका ट्रैफिक के दृष्टिकोण से परीक्षण जारी है। डीएम ने जोर देकर कहा कि नगर निगम को शहर में लगने वाले फड़ों की संख्या की ऊपरी सीमा निर्धारित करनी होगी ताकि शहर व्यवस्थित रहे। अक्सर यह शिकायत मिलती रहती है कि फड़ ठेलों की संख्या बढ़ रही है, जबकि सभी को शहर में जगह उपलब्ध कराना संभव नहीं है। इसलिए, संख्या और स्थल निर्धारित करना जरूरी है, जिससे भविष्य में अपराध की संभावना को भी कम किया जा सके। डीएम ने बताया कि साल 2022 में नगर निगम ने फड़ ठेलों का सर्वेक्षण कराया था, जिसमें लगभग 1680 फड़ ठेलों की संख्या निर्धारित की गई थी। फड़ एसोसिएशन ने मांग की है कि नगर निगम उन्हें पूर्व में किए गए सर्वे की सूची उपलब्ध कराए। एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि वे अपने स्तर पर हर फड़ लगाने वाले का फोटो और अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। त्योहारों के मौसम में बाजारों में फड़ ठेलों की संख्या बढ़ने से आवाजाही में कठिनाई होती है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, साथ ही अपराधों की आशंका भी बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे बाजार के व्यापारियों और फड़ ठेले वालों के साथ बैठक करें, ताकि किसी भी दुकान के आगे अनावश्यक फड़ ठेलों का जमावड़ा न हो। डीएम ने व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की। बैठक में पिछले दिनों किए गए निरीक्षण के दौरान नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में खाली पड़े प्लॉटों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। आम लोगों की शिकायत थी कि कॉलोनियों के खाली प्लॉटों में अराजक तत्वों के कारण माहौल खराब हो रहा है। इस संबंध में डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे भू-स्वामियों को चाहर दीवारी या तारबाड़ कराने के लिए कहें। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अब तक 14 प्लॉट स्वामियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं, और नगर निगम के प्लॉटों को सुरक्षित करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में जनसामान्य के लिए इनका विकास किया जा सके।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories