देवखडी नाले के पानी से हुए नुकसान का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 20, 2024 637 views
देवखडी नाले के पानी से हुए नुकसान का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी, 20 अगस्त 2024 - गायत्री नगर शिवालिक विहार में देवखडी नाले के पानी से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि इस क्षेत्र के लगभग 300 से 400 घरों में मलवा आने के कारण काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। राजस्व विभाग ने शाम 4 बजे तक सौ लोगों को अहेतुक राशि प्रदान कर दी है, और सर्वे जारी है। अन्य प्रभावितों को भी आज रात तक राहत राशि दे दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कई घरों का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान हुआ है, प्रशासन द्वारा उन्हें तत्काल सहायता राशि मौके पर दी जा रही है। जिलाधिकारी ने नगर निगम के कर्मियों को घरों और सड़कों से मलवा हटाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को आमपानी नाले और बरेला आम नाले के कैचमेंट से लेकर आबादी तक दीर्घकालीन सुरक्षा कार्य का प्रस्ताव एक सप्ताह में तैयार करने का निर्देश दिया। सिंचाई, वन विभाग, और UUSDA की तकनीकी टीम नाले के स्थायी समाधान के लिए चल रहे सर्वे को एक सप्ताह में पूरा करेगी। गायत्री नगर की आंतरिक कालोनियों में छोटे नाले और गुल पर अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को नालों पर अतिक्रमण का सर्वे करने के निर्देश दिए, ताकि नालों के प्रवाह को सुचारू रूप से संचालित कर पानी की रुकावट को दूर किया जा सके। जिलाधिकारी ने आमपानी, बरेला आम, और देवखडी नाले के मुहाने पर तीन नालों (आमपाली, दुरगडी, और बरेला आम) का स्थलीय निरीक्षण भी किया, जो देवखडी नाले में मिलते हैं। वन विभाग द्वारा वर्तमान में तात्कालिक कार्य किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारी को तत्काल एक अतिरिक्त पोकलैंड लगाने और दीवार बनाने के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। देवखडी नाले के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी ने एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह से स्टीमेट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि नाले के स्थायी समाधान हेतु कार्य प्रारंभ हो सके। उन्होंने कहा कि बुधवार को तकनीकी टीम, सिंचाई विभाग, वन विभाग और एडीबी द्वारा संयुक्त सर्वे कर स्थायी समाधान के लिए एक सप्ताह के भीतर डीपीआर प्रस्तुत की जाएगी। तकनीकी टीम द्वारा देवखडी नाले के जंगल के अंदर जाकर सर्वे भी किया जाएगा, और नाले पर चैकडैम और चैनलाइजेशन किया जाएगा, जिससे नाले के प्रवाह को सुरक्षित निकास दिया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, एडीबी प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह, रेंजर ख्याली राम, तहसीलदार सचिन कुमार, और निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतला सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
देवखडी नाले के पानी से हुए नुकसान का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories