ज़िलाधिकारी का जनता दरबार,नहर कवरिंग का कार्य वर्षाकाल से पूर्व पूरा करने को कहा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 10, 2023 349 views
ज़िलाधिकारी का जनता दरबार,नहर कवरिंग का कार्य वर्षाकाल से पूर्व पूरा करने को कहा सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी बुधवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,विद्युत, शस्त्र लाईसेंस आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों का जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं को मौके पर ही अधिकांश शिकायतों का समाधान किया। जनता दरबार में उपस्थित लोनिवि,पेयजल, विद्युत एवं सिंचाई विभागों द्वारा नहर कवरिंग कार्य किया जा रहा है कार्य को समयावधि की अवधि मे पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके लिए सम्बन्धित विभाग आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि नहर कवरिंग का कार्य वर्षाकाल से पूर्व हो जाए। उन्होंने कहा सम्बन्धित अधिकारी नियमित नहर कवरिंग कार्य की मानिटरिंग करने के साथ ही कार्य गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। मुक्तिधाम समिति द्वारा बताया गया कि मुक्तिधाम स्थल राजपुरा हेतु वन निगम द्वारा जो लकडी उपलब्ध कराई जाती है वह घनमीटर के हिसाब से दी जाती है जो कि काफी महंगी पडती है, जबकि रानीबाग एवं शान्तिपुरी शवदाह गृहों हेतु 300 रूपये प्रति कुन्टल उपलब्ध कराई जाती है। जिस पर जिलाधिकारी ने आरएम वन निगम के साथ बैठक कर शीघ्र समस्या समाधान के निर्देश दिये। हर्ष सिंह निवासी ग्राम धनपुरी कालोनी में विधायक द्वारा लोनिवि को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये थे लेकिन वर्तमान तक कोई कार्यवाही नही हुई है जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड हल्द्वानी को शीघ्र स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये। सेवानिवृत्त/सेवारत अर्द्ध सैनिक परिवार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा समिति ने संगठन के लिए सभागार एवं कार्यालय के लिए व्यवस्था कराने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जनता दरबार में जय श्रीराम कालोनी रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाईटी ने ग्राम करायल चतुर सिंह जय श्री राम कालोनी गली नम्बर-4 मे पुनःडामरीकरण का अनुरोध किया, प्रताप चन्द्र निवासी ग्राम लछमपुर ने बताया कि मेरी झोपडी में 30 अपै्रल को आग लगने के कारण सब कुछ नष्ट हो गया है उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता का अनुरोध किया, प्रधान संगठन अध्यक्ष रूकमणी देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत दुम्का बंगर धर्मा के अन्तर्गत सीसी मार्गों के निर्माण का अनुरोध किया, राकेश कपिल ने विकास खण्ड रामगढ के मौना ग्राम में जगली जानवरों से फसल को काफी नुकसान हो रहा है उन्होने जंगली जानवरों से नुकसान से बचाव हेतु ताड़बाड़ लगाने का अनुरोध किया। जनता में दरबार में अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी,उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभिंयता सिचाई केएस बिष्ट, लोनिवि अशोक चौधरी, एसएसपी जगदीश चन्द्र के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories