नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू,ज़िलाधिकारी ने नियुक्त किए ज़िला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
March 09, 2023 565 views
नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू,ज़िलाधिकारी ने नियुक्त किए ज़िला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल 09 मार्च नगर स्थानीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका, परिषद एवं नगर पंचायतों) के निर्वाचन हेतु मतदाताओं के रजिस्ट्रीकरण एवं उनकी वार्डवार मतदाता सूची, निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.नि.) श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक अधिकारी तथा नोडल अधिकारी के पदों पर नियुक्त कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गर्ब्याल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवचरण द्विवेदी को जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जनपद के अन्तर्गत समस्त स्थानीय निकायों के लिए आयोग की ओर से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी के कार्यों पर निगरानी तथा समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशन में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी अपने कृत्यों का निर्वहन करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशन में पर्यवेक्षक, संगणक एवं इस कार्य में सम्पादन करने में नियुक्त अन्य कार्मिक अपने कृत्यों का निर्वहन करेंगे। सहायक निर्वाचक अधिकारी सम्बन्धित निकायों के लिए समन्वय अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के दिशा निदेशानुसार नगर निगम हेतु सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं अन्य समस्त निकायों मे सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया है कि सम्बन्धित निकायों के लिए समन्वय अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे तथा पुनरीक्षण सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें स्थापित करेंगे। • जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी नैनीताल, उपजिलाधिकारी रामनगर, उपजिलाधिकारी कोश्याकुटोली, उपजिलाधिकारी धारी तथा उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर, कोश्याकुटोली, धारी, कालाढूगी तथा तहसीलदार लालकुआं को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है तथा सहायक नगर आयुक्त हल्द्वानी, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद नैनीताल,रामनगर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भवाली, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भीमताल, कालाढूगी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालकुआं को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 37

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories