जिला विकास प्राधिकरण बोर्ड की 18वीं बैठक संपन्न,२८ प्रस्तावों को मंज़ूरी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 11, 2023 374 views
जिला विकास प्राधिकरण बोर्ड की 18वीं बैठक संपन्न,२८ प्रस्तावों को मंज़ूरी जनहित
उत्तराखंड: सर्किट हाउस काठगोदाम मी जिला विकास प्राधिकरण बोर्ड की 18वीं बैठक अध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण/आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मानकों को पूर्ण करने वाले आवेदनों को निस्तारित किया गया एवं नये 5997.98 लाख के 28 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई जिनमें से अधिकांश प्रस्तावों पर अध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण/आयुक्त श्री रावत द्वारा सहमति दी गई। बैठक में नौकुचियाताल झील में संचालित एयरेशन कार्य पूर्ण होने के उपरान्त हस्तांतरित नही होने पर आयुक्त ने निर्देश दिये कि शीघ्र ही हस्तान्तरित कर दिया जाए। सुशीला तिवारी चिकित्सालय के सामने पार्किंग बनाने का प्रस्ताव पूर्व में आया था वनविभाग की भूमि में पार्किंग स्थल आने के कारण वन विभाग को पार्किंग बनाने हेतु धनराशि आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में नौकुचियाताल में रैस्टोरेंट बनाने हेतु 6 आवेदनों पर मानक पूर्ण होने पर स्वीकृति प्रदान की गई। भीमताल-नौकुचियाताल सीवर लाईन का सर्वे पूर्ण होने पर स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही हल्द्वानी वॉकवे मॉल के पास वर्षाकाल में जलभराव की समस्या हेतु पुलिया निर्माण के लिए 137.40 लाख के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जिससे वर्षाकाल में जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके साथ ही हल्द्वानी में दो नये पेट्रोल पम्पों के निर्माण हेतु आवेदन बोर्ड में प्रस्तुत किये गये थे जिनके मानकों मे कुछ खामियां आने पर अगली बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में 5997.98 लाख के 28 नये प्रस्तावों में से अधिकांश प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें हल्द्वानी सिंधी चौराहे के पास पार्किंग स्थल का निर्माण, चनौती नौकुचियाताल मे शौचालय निर्माण, रामगढ-मुक्तेश्वर क्षेत्र मे सोलिड वेस्ट वाहन हेतु पार्किंग,मण्डी से ट्रान्सपोर्ट नगर बाईपास पर खाली जमीन हेतु वाहन पार्किंग, एफटीआई रामपुर से बरेली रोड लिंक मार्ग पर पार्किंग, रामनगर तहसील भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग एवं शॉपिंग काम्पलैक्स निमार्ण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही नगर निगम हेतु एक जटायु वाहन कूडा निस्तारण हेतु क्रय किये जाने की स्वीकृति के साथ ही नैनीताल बैंड स्टैंड मे हो रहे भूस्खलन के निर्माण,खेल विभाग हल्द्वानी में खिलाडियों हेतु बाक्सिंग रिंग, जू मैट आदि के प्रस्ताव पर सहमति दी गई। इसके साथ ही हल्द्वानी मुख्य बाजार पटेल चौक, रामलीला मैदान के सौन्दर्यीकरण एवं भवाली ताल सरोवर का सौन्दर्यीकरण हेतु प्रस्तावों पर अध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण द्वारा सहमति दी गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि हल्द्वानी में ट्रैफिक कन्ट्रोल सिस्टम को जाम से निजात दिलाने हेतु बोर्ड में प्रस्ताव रखे गये थे अधिकांश प्रस्तावों पर बोर्ड द्वारा सहमति प्रदान की गई। बैठक में डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, सचिव / नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी,एएसपी जगदीश चन्द्र, हरबंस सिंह, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, राहुल साह, लोनिवि, जलसंस्थान, विद्युत, नगर पालिका के अधिकारियों के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 34

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories