नैनीताल शहर की पर्यटन समस्याओं का हल ज़िला प्रशासन से कराया जाएगा :दिग्विजय सिंह बिष्ट

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 23, 2022 398 views
नैनीताल  शहर की पर्यटन समस्याओं का हल  ज़िला प्रशासन से कराया जाएगा :दिग्विजय सिंह बिष्ट पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल। नवनियुक्त नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहां की पर्यटन से जुड़ी सभी समस्याओं को प्रदेश सरकार और स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन से हल कराई जाएगी। अध्यक्ष दिग्विजय ने कहा कि जल्द नगर की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से एक प्रतिनिधिमंडल मिले गा और समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है , इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था भी सही नही है, जिससे इसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय में पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की नैनीताल में प्रमुख स्थान रखने वाली झील के चारो ओर दीवारें टूट रही है जिस ओर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नही है। इसके साथ ही पिछले कई सालों से मॉल रोड टूट रहीं हैं उसकी आज तक मरम्मत नही हो पाई है, जिसका पर्यटन पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही शहर को जोड़ने वाली सड़के भी क्षति ग्रस्त पड़ी हैं, उनकी भी मरम्मत नहीं हो पाई हैं। नैनीताल होटल एंड रैस्टोरेंटों एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक साह, महासचिव वेद साह, उपसचिव स्नेह छाबड़ा और रमन जीत सिंह, कोषाध्यक्ष सीपी भट्ट को बनाया गया। इसके अलावा रुचिर पीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। दिग्विजय बिष्ट ने कहा की एसोसिएशन में 118 होटल ही पंजीकृत है। एसोसिएशन ने सरकार से पंजीकृत होटलों, रिजौर्ट और होम स्टे के अलावा गैर पंजीकृत होटलों को भी विधिवत पंजीकृत कराने की मांग की है । एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश साह के 30 वर्षों तक लगातार एसोसिएशन में अच्छा काम करने की सराहना की
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories