राजभवन में पत्रकारों से हुई अभद्रता मामले में डीआईजी के माध्यम से राष्ट्रपति,राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 17, 2021 526 views
राजभवन में पत्रकारों से हुई अभद्रता मामले में डीआईजी के माध्यम से राष्ट्रपति,राज्यपाल को भेजा ज्ञापन पर्यटन
उत्तराखंड: उत्तराखंड राजभवन में 16 दिसंबर को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के प्रथम बार नैनीताल आगमन पर पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता पर संबंधित अधिकारी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नवीन जोशी से माफी मांगने के बावजूद शुक्रवार को दूसरे दिन भी नैनीताल के साथ प्रदेश भर के पत्रकार आक्रोशित रहे। क्योंकि इसके बावजूद आज के कार्यक्रम में कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि इस मामले में प्रशासनिक पक्ष वास्तव में पत्रकारों के प्रति संवेदनशील है। शुक्रवार सुबह नगर के पत्रकार अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पहले से घोषित विरोध प्रदर्शन एवं राज्यपाल महोदय के एडीसी द्वारा पत्रकार वार्ता के लिए आमंत्रित किए जाने पर नैनीताल राजभवन के गेट पर पहुंचे। कुमाऊं परिक्षेत्र के डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे के वहीं कार से उतरकर अनुरोध करने पर सभी पत्रकार वार्ता के लिए तैयार हुए। किंतु इस बार भी पत्रकार वार्ता अनुरोध के बावजूद खड़े-खड़े ही की गई। इस पर पत्रकार राजभवन से पत्रकार वार्ता किए बिना ही लौटने लगे। किंतु तभी राज्यपाल के लौटते हुए पत्रकारों के पास स्वयं आ जाने से पत्रकार वार्ता हुई। पत्रकार वार्ता में केवल तीन प्रश्न ही लिए गए। कल की घटना पर शिकायत किए जाने से पहले भी राज्यपाल महोदय रवाना हो गए। राज्यपाल महोदय से कल की घटना की शिकायत नहीं की जा सकी, इसलिए बाद में कुमाऊं परिक्षेत्र के डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे के माध्यम से राज्यपाल महोदय, राष्ट्रपति महोदय एवं उत्तराखंड के डीजीपी महोदय को ज्ञापन भेजे गए। ज्ञापन की प्रतियां ईमेल के माध्यम से भी संबंधितों को भेजी गईं। ज्ञापन में घटना का जिक्र करते हुए इस अति निंदनीय मामले का संज्ञान लेने एवं निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन सोंपने वालों में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी, नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’, जिला उपाध्यक्ष नवीन पालीवाल व कंचन वर्मा, महामंत्री गौरव जोशी, नगर मंत्री राजू पांडे, माधव पालीवाल, किशोर जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, संदीप कुमार, अजमल हुसैन, भूपेंद्र रौतेला, संतोष बोरा, दामोदर लोहनी, मुनीब रहमान, दीप्ति बोरा, गुंजन मेहरा, सीमा नाथ, आकांक्षी माड़मी, हिमानी रौतेला व हिमाशु जोशी आदि पत्रकार शामिल रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 36

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories