नैनीताल: विकास प्राधिकरण ने राजमहल कंपाउमड में चलाया हथौड़ा,चौथी मंज़िल की ध्वस्त

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 18, 2022 511 views
नैनीताल: विकास प्राधिकरण ने राजमहल कंपाउमड में चलाया हथौड़ा,चौथी मंज़िल की ध्वस्त पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल। नगर के मल्लीताल स्थित राजमहल कंपाउंड में चार मंजिल इमारत के चौथी मंजिल पर जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय और संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल शाह की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण प्रक्रिया शुरू की गई।मालूम हो की पिछले सप्ताह प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय द्वारा बिल्डिंग का मौका मुआयना कर अवैध बने भवनों को 3 दिन में खाली करने के आदेश भवन स्वामी को दिए गए थे। जिसमें शुक्रवार को कार्रवाई होनी थी, लेकिन हरेला पर्व के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई। जिसके बाद सोमवार को क्षेत्र को पुलिस बल के साथ क्षेत्र में आवाजाही बंद कर प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा चौथी मंजिल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।प्राधिकरण टीम की कार्रवाई के दौरान भवन में रहने वाली महिलाएं कार्रवाई न करने के लिए मिन्नते करती रहीं। लेकिन टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी, और महिलाओं को महिला पुलिस द्वारा मौके से ले जाया गया। प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया की प्राधिकरण द्वारा पूर्व में भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बावजूद भवन स्वामी रईस अहमद द्वारा निर्माण कार्य नहीं रोका गया, और अवैध 4 मंजिला इमारत खड़ी कर दी।उन्होंने बताया की भवन स्वामी ने चार मंजिल भवन में कई लोगों को फ्लैट बेचे जा चुके है। कहा की विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश भी पारित किए जा चुके थे, उसके बावजूद भी भवन स्वामी ने अवैध निर्माण कार्य नहीं रोका। उन्होंने बताया की शहर में जितने भी अवैध निर्माण किए जा रहें हैं, उनपर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। ग्रीन बैल्ट व संवेदनशील स्थानों पर बने अवैध निर्माणों को भी विभाग द्वारा चिन्हित कर लिया गया हैं,और जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मालूम हो की भवन में रह रहें लोगो के पानी व बिजली के कनेक्शन भी काट दिए गए हैं।
नैनीताल: विकास प्राधिकरण ने राजमहल कंपाउमड में चलाया हथौड़ा,चौथी मंज़िल की ध्वस्त body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 188

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 71

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 38

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 120

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 137

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 135

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 145

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories