मुक्तेश्वर धाम में पहली बार होगा 9 से 11 अप्रैल तक तीन दिवसीय रत्नत्रय आनंद महोत्सव

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 05, 2025 548 views
मुक्तेश्वर धाम में पहली बार होगा 9 से 11 अप्रैल तक तीन दिवसीय रत्नत्रय आनंद महोत्सव सामान्य
उत्तराखंड: मुक्तेश्वर धाम में पहली बार होगा तीन दिवसीय रत्नत्रय आनंद महोत्सव, अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज करेंगे मार्गदर्शन नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड की पुण्य धरा मुक्तेश्वर धाम में पहली बार आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत तीन दिवसीय रत्नत्रय आनंद महोत्सव एवं अंतर्मना दर्शन सम्मेलन का आयोजन 09 से 11 अप्रैल 2025 तक होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन का मार्गदर्शन करेंगे अंतर्मना तपाचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज, जो कि पहली बार अपने चतुर्विध संघ सहित नैनीताल पधार रहे हैं। आचार्य श्री के साथ सौम्य मूर्ति उपाध्याय मुनि श्री पीयूष सागरजी महाराज भी आयोजन का कुशल निर्देशन करेंगे। महोत्सव में महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक, आचार्य श्री का 37वां दीक्षा महोत्सव, और गुरुभक्ति से ओतप्रोत कई आयोजन सम्मिलित होंगे। प्रमुख कार्यक्रम: 9 अप्रैल (बुधवार): • 04:30 AM – दीप पूजन • 09:45 AM – आहार चर्या • 03:00 PM – गुरुपाद पूजा और प्रतिक्रमण सूत्र 10 अप्रैल (गुरुवार): • महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक • 08:45 AM – अभिषेक व शांतिधारा • 01:30 PM – भव्य शोभायात्रा • 02:30 PM – गुरुपाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट • 03:35 PM – “अंतर्मना उवाच भाग-2” पुस्तक का विमोचन • 03:45 PM – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का उद्बोधन • 06:45 PM – आनंद यात्रा व मंगल आरती 11 अप्रैल (शुक्रवार): • 04:30 AM – दीप आराधना • 03:15 PM – पाक्षिक प्रतिक्रमण व गुरुभक्ति समर्पण विशेष उपस्थिति: इस भव्य आयोजन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। साथ ही राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ बागड़े, सांसद अजय भट्ट, और विधायक रामसिंह कँडा विशिष्ट अतिथियों के रूप में शामिल होंगे। आचार्य श्री का आध्यात्मिक योगदान: 557 दिन की अखंड मौन साधना, 496 दिन निर्जला उपवास और 5,000 से अधिक व्रत कर चुके आचार्य श्री के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित 100 से अधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। वियतनाम, लंदन और गुजरात यूनिवर्सिटी से उन्हें डॉक्टरेट की उपाधियाँ भी मिल चुकी हैं। आचार्य श्री का संदेश – “आज का मनुष्य भौतिक सुखों की दौड़ में प्रेम, शांति और संतोष से दूर होता जा रहा है। जीवन को सरल और आनंदमय बनाने के लिए आवश्यक है कि हम ईर्ष्या, प्रतिस्पर्धा और लोभ से ऊपर उठें।” आचार्य श्री का मंगल विहार 2 मई को मुक्तेश्वर से बद्रीनाथ के लिए प्रस्तावित है, जो उनकी विराट साधना यात्रा का अगला पड़ाव होगा। यह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, ज्ञान और आत्मिक ऊर्जा का अनुपम अवसर साबित होगा।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 188

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 71

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 38

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 120

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 137

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 135

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 145

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories