सी आर एस टी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन क्लब की आम सभा की बैठक संपन्न
July 10, 2024
•
753 views
पौराणिक कथाएं
उत्तराखंड: सी आर एस टी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन क्लब की आम सभा की बैठक आज सी आर एस टी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। आम सभा में कैप्टेन ललित मोहन साह संरक्षक, जगदीश बावड़ी अध्यक्ष, खीम राज सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉक्टर मनोज बिष्ट गुड्डू महासचिव, शैलेन्द्र बरगली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष अगले सत्र के लिए निर्वाचित किया गया है।
नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एच एन पांडेय मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप टूर्नामेंट 1 अगस्त 2024 से डीएसए के मैदान में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट को 1947 से खेला जा रहा है और यह संस्था शहर की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है।
आज की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई। बैठक में जगदीश लोहनी, प्रोफेसर ललित तिवारी, विनोद साह, आनंद बिष्ट, भूपल नयाल, मोहित साह, शैलेन्द्र चौधरी, राजेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!