मण्लायुक्त का जनता दरबार: पेयजल,सड़क, अतिक्रमण की शिकायतों का मौक़े पर ही निस्तारण

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 01, 2023 365 views
मण्लायुक्त का जनता दरबार: पेयजल,सड़क, अतिक्रमण की शिकायतों का मौक़े पर ही निस्तारण जनहित
उत्तराखंड: • मण्लायुक्त श्री दीपक रावत ने शनिवार को विगत जनता दरबार में शिकायत कर्ताओं के द्वारा लम्बित शिकायतों के साथ ही जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों का आयुक्त श्री रावत द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया • आयुक्त ने कहा कि जिन लोगों द्वारा स्वरोजगार हेतु फर्म एवं व्यवसाय के नाम पर बैंकों से लोन लिया जाता है, सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा बैंक से लोन ली गई धनराशि से व्यवसाय के अन्यत्र व्यय किया जाता है जो गम्भीर मामला है। आयुक्त ने बैक अधिकारियों के साथ ही जीएसटी अधिकारियों को सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। • हल्द्वानी शहर के साथ ही आसपास लोगों द्वारा अपनी जमापूंजी की धनराशि को ब्याज पर लगाया जा रहा है जो गम्भीर समस्या है। उन्होंने कहा धनराशि ब्याज पर लेना व देना कानूनी अपराध है। उन्होंने कहा जो लोग इस कृत्य में लिप्त पाये जाते है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। • आयुक्त श्री रावत ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जिन लोगों की भूमि पर दाखिल खारिज किया जाता है उक्त भूमि के सह खातेदारों को नोटिस देना अनिवार्य है जिससे फर्जीवाडे़ से बचा जा सकता है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि दाखिल खारिज से पूर्व उक्त भूमि का मौका मुआयना करने के पश्चात ही दाखिल खारिज किया जाए। • गुरूतेगबहादुर स्कूल हल्द्वानी के शिक्षकों द्वारा अवगत कराया कि विद्यालय में कई शिक्षकों के मासिक वेतन में वर्ष में दो बार बढोतरी दी गई है, जो नियमावली के विरूद्व है। जिस पर आयुक्त ने जांच कराने के निर्देश मौके पर दिये। सुनीता रानी रूद्रपुर द्वारा व्यवसायिक निर्माण बिना नक्शे के कराये जाने के सम्बन्ध में विकास प्राधिकरण रूद्रपुर द्वारा अवगत कराया कि सम्बन्धित व्यक्तियों को नोटिस भेजने के साथ ही चालान किए जा चुके है। जगदीश चन्द्र पूर्वी तराई खत्ता निवासी ने आयुक्त को बताया कि खत्तों के लिए वर्ष 2006 मे कानून बना है कि खत्तों मे सभी सुविधायें दी जाएं लेकिन वर्तमान में खत्तों मे कोई सुविधा नही है। जिस पर आयुक्त ने कहा कि नियमानुसार जो भी सुविधा उपलब्ध होगी वह कराई जायेगी। • जनता दरबार में अख्तर हुसैन निवासी इन्द्रा नगर ने घरेलु समस्या से अवगत कराया। घनश्याम पुत्र स्व रामदत्त ने बताया कि वर्ष 2005 से होमगार्ड में कार्यरत था लेकिन 2016 में दुर्घटना के कारण वह कार्य में नही जा पाया। उन्होंने नियुक्ति दिलाने की मांग की। जिस पर आयुक्त ने होमगार्ड कमाण्डेंट से वार्ता कर प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिये। जनार्दन पाण्डे निवासी भौर्सा अमृतपुर ने आपदा के तहत तोक कुला से कनाल सडक मार्ग मरम्मत कराने का अनुरोध किया। कमल जोशी ने अवगत कराया कि कलावती चौराहा क्षेत्र में एक सप्ताह से नलकूप खराब है जिस आयुक्त ने अधीक्षण अभियन्ता ट्यूबवैल को दूरभाष पर निर्देश दिये कि ट्यूबवैल को तत्काल ठीक कराकर पेयजल सुचारू करें। जनता दरबार में आयुक्त द्वारा अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 188

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 72

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 38

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 120

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 135

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 145

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories