ज़िलाधिकारी का जनता दरबार: पेयजल, सड़क,अतिक्रमण और भूमि की शिकायत दर्ज

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 01, 2023 399 views
ज़िलाधिकारी का जनता दरबार: पेयजल, सड़क,अतिक्रमण और भूमि की  शिकायत दर्ज सामान्य
उत्तराखंड: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,खनन पट्टे आदि की समस्या से सम्बन्धित दर्जनों शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए। जनता दरबार में अमरनाथ जोशी दमुवांढूगा निवासी ने अवगत कराया कि दमुवाढूंगा पनचक्की चौराहे से जमरानी को जाने वाली रोड मे अत्यधिक पानी का बहाव होने के कारण स्थानीय व दुकानदारों व घरों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। उन्होने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि नाले के मुहाने को चौडा व गहरा व सफाई कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। क्षेत्र पंचायत रौशिला हेमा महतोलिया ने अवगत कराया कि काठगोदाम-हैडाखान मार्ग जो विगत माह से क्षतिग्रस्त होने के कारण रौशिला-अमृतपुर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग वर्तमान में हो रहा है। वाहनों को आवागमन से मार्ग काफी खराब हो गया है। उन्होंने अमृतपुर-रौशिला मार्ग में सीसी निमार्ण कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता आरईएस को आंगणन बनाने के निर्देश दिये। जनता दरबार में किशोर चन्द्र काण्डपाल निवासी जून स्टेट भीमताल ने बताया कि राज्य आन्दोलनकारी में उनकी सक्रिय भागेदारी रही है उन्हें अभी तक राज्य आन्दोलनकारी घोषित नही किया है। जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये। इसके साथ ही जनता दरबार में दिनेश कोरंगा निवासी कमलुवागांजा ने अवगत कराय कि दुर्गा सिटी सेन्टर मे पूर्व में बिग बाजार मॉल खुला था। बिग बाजार मॉल ने उनका मैम्बर कार्ड बनाया था तथा धनराशि जमा की थी। लेकिन उन्होंने मेम्बर कार्ड की धनराशि वापस दिलाने की मांग की। कांतीबल्लभ बेलवाल निवासी लालकुंआ ने ख श्रेणी की भूमि विनियमीतिकरण से सम्बन्धित समस्या को शीघ्र समाधान कराने का अनुरोध किया। इसके साथ ही जनता दरबार में अनेकों समस्यायें भूमि परिसीमन, सड़क, विद्युत, पेयजल आदि की आयी जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। जनता दरबार में वरिष्ठ पुलिस अघीक्षक पंकज भटट, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही सिंचाई, जलसंस्थान, लोनिवि के अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 10

4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग

नैनीताल: सरोवर नगरी में आगामी 4 जून से प्रतिष्ठित ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। शनिवार …
सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 102

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 87

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 94

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 61

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 98

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 195

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 228

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 224

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 278

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
Scroll to load more stories