डीएम ने जनता दरबार में फरियादियों की पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण, की समस्या सुनी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 22, 2023 343 views
डीएम ने जनता दरबार में फरियादियों  की  पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण, की समस्या सुनी पर्यटन
उत्तराखंड: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए। • जनता दरबार में एचएच खान ने अवगत कराया कि ग्राम गौजाजाली को नगर निमग में शामिल किया था व नगर निगम द्वारा नालियों का निर्माण कार्य कराया गया तथा वार्ड न0 59 के सभी नालियों का गंदे पानी को एक बडे नाले में खुले स्थान पर प्रवाहित किया गया है जिससे खुले स्थान पर एकत्रित गंदे पानी से दुर्गंध आने के साथ ही मच्छर, मक्खी आदि से गम्भीर बीमारियों की सम्भावना बनी है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। हरीश महरा निवासी ग्राम अधोडा ने मनरेगा के तहत मत्स्य पालन टैक में किये गये कार्यो में घोर अनियमित्ताओं के सम्बन्ध में जॉच एवं कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी, नैनीताल को जांच करते हुए आख्या उपलब्ध करने के निर्देश दिये। • ग्राम प्रधान रतनपुर सुधा देवी ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत रतनपुर बैलपड़ाव में 7 राजस्व गांव है जिनकी लम्बाई काफी है। विद्युत विभाग द्वारा बिछाई गई बिजली की तारे कई जगह झूल रही है व विद्युत पोलों की दूरी अधिक होने से दुर्घटना होने की सम्भावना बनी हुई है जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिये। ग्राम प्रधान डीकर सिंह मेवाडी ने अवगत कराया कि विकासखण्ड ओखलकाण्डा के ग्राम पंचायत ककोड़ हरीशताल मुख्य मार्ग में गड्डे एवं निचला हिस्सा गिर जाने के कारण ग्रामीणवासियों को वाहन से आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि उक्त क्षेत्र में फल एवं सब्जी की पैदावार क्षेत्र है जो कि हल्द्वानी मण्डी को फल-सब्जी पहुॅचाने के लिए ग्रामवासियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने उक्त क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण एंव दीवार निर्माण की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वार्ड न0 55 मानपुर पश्चिम क्षेत्रवासियों ने अवगत कराया कि प्राचीन शिव मन्दिर के समीप एक बार खोला जा रहा है। उक्त बार के बगल में पारिवरिक लोग भी निवास करते है क्षेत्रवासियों ने उक्त बार को शीघ्र हटाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित आबकारी अधिकारी को जॉच करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिये। पूर्व सैनिक हवलदार विक्रम सिंह,निवासी पार्वती इनक्लेव बिठौरिया कुसुमखेडा ने अपने मकान में धोखाधडी से अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा करने पर न्याय दिलाने की शिकायत दर्ज की। जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को जॉच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शकील अहमद सलमानी ने बताया कि इन्दिरानगर निशाद स्कूल के सामने बहुत दिनों से नाले की सफाई नही हुई थी जिससे नाले का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों को डेगू मलेरिया जैसी गम्भीर बिमारियों का खतरा बना हुआ है। जिलाधिकारी ने नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी,अपर मुख्य अधिकारी डॉ रश्मि पंत, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभिन्यता अशोक चौधरी, सहित अन्य उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 37

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories