पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होंगे सिंगल यूज प्लास्टिक,आम लोगों को जागरूक करनेको अभियान चलाएं:डीएम

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 21, 2022 453 views
पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होंगे सिंगल यूज प्लास्टिक,आम लोगों को जागरूक करनेको अभियान चलाएं:डीएम जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल :राज्य में प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के प्रभावी नियंत्रण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ राज्य अतिथि गृह नैनीताल के सभागार में एक बैठक आयोजित हुई। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे कार्यालय को प्लास्टिक मुक्त बनाये एवं अपने-अपने स्तर से आम लोगों को जागरूक करने हेतु अभियान भी चालाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर खण्ड विकास अधिकारियों, उपजिलाधिकारी, डीपीआरओ को भी निर्देश दिये हैं कि सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों के बारे में लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित करें। साथ ही समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु पम्पलेटों का भी विवरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जनपद में जितने भी प्लास्टिक उत्पादन करने वाले उद्योग, अगर उत्पादन कर रहे हैं तो उनका पंजीकरण प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड में करना सुनिश्चित करें। यदि उनके द्वारा पंजीकरण नहीं कराया जाता है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने क्षेत्रों में लगातार चैकिंग अभियान चलाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने तहसीलदार, सबस्पेक्टर, नगरपालिका ईओ व खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिन व्यापारियों द्वारा अपने दुकान के आगे यूज प्लास्टिक सामाग्री रखी हो तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उनका चालान करना सुनिश्चि करें। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ, खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि ग्राम स्तर पर ग्रामीणों द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थो का निस्तारण हो रहा है या नहीं का निरीक्षण करते हुए प्रधानों व वार्ड मेम्बरों को निर्देशित करें कि वे रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिये हैं कि सचिव मण्डी को पत्र जारी करें कि वे मण्डी की सभी कार्मिशिल वाहनों को चैक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजारों का भी सिंगल यूज प्लास्टिक का निरीक्षण भी करें। श्री गर्ब्याल ने जीएम उद्योग को निर्देश दिये हैं कि अपने स्तर से सम्बन्धित उद्योगों को पत्र जारी करें कि उद्योगों द्वारा पैकेजिंग सामानों में जो प्लास्टिक यूज किया जाता है। उस पर प्रतिबन्द लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित ईओ को निर्देश दिये हैं कि सम्बन्धित डीलर जिनके पास मल्टीनेशनल कम्पनियों द्वारा निर्मित सामाग्रीयों को प्लास्टिकयुक्त में पैकिंग कर बेचा जा रहा है। उन पर पूर्ण प्रतिबन्द लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगरपालिका ईओ को निर्देश दिये हैं कि लेक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग हेतु वार्ड मेम्बरों के साथ कमेटी गठित कर अवगत कराना सुनिश्चित करें उन्होंने अपर जिलाधिकारी को स्थलीय निरीक्षण हेतु अधिकारियों की भी तैनाती करने के निर्देश दिये। उन्होंने भटेलिया, मुक्तेश्वर, धानाचूली एवं आदि क्षेत्रों के होटलों से होने वाले कूड़े का सही-सही आंकलन करते हुए यूजर चार्ज लगाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी, डीएफओ चन्द्रशेखर जोशी, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी भागीरथी जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, राहुल साह सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित नगर निकायों के ईओ आदि उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories