आयुक्त दीपक रावत ने संगीता भाकर को उनकी कार वापस दिलाई, सूदखोरी पर दी सख्त चेतावनी
December 10, 2024
•
539 views
सामान्य
उत्तराखंड: आयुक्त दीपक रावत ने संगीता भाकर को उनकी कार वापस दिलाई, सूदखोरी पर दी सख्त चेतावनी
हल्द्वानी, 09 दिसंबर
आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय में एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई करते हुए सूदखोरी के कारण जब्त की गई संगीता भाकर की वैगनआर कार उन्हें वापस दिलवाई।
संगीता भाकर ने बताया कि उन्होंने ज्वैलर्स राजेन्द्र सिंह से 15,000 रुपये 10% मासिक ब्याज पर लिए थे और समय पर राशि चुकाने में असमर्थता के कारण उनकी कार गिरवी रख ली गई। ब्याज की धनराशि तीन गुना तक बढ़ा दी गई थी। इस पर आयुक्त ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूरे मामले की सुनवाई की।
आयुक्त दीपक रावत ने ज्वैलर को चेतावनी देते हुए भविष्य में इस प्रकार के अवैध कृत्यों से बचने के लिए कहा और संगीता को उनकी कार तुरंत लौटाने का आदेश दिया। इसके साथ ही निर्देश दिया कि संगीता ज्वैलर को 1,000 रुपये प्रतिमाह भुगतान करें।
संगीता भाकर ने आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह निर्णय आम जनता के लिए बड़ा राहतकारी है। आयुक्त ने सूदखोरी पर सख्त कार्रवाई का संकेत दिया, जिससे भविष्य में इस प्रकार के मामलों पर लगाम लगाई जा सके।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!