आयुक्त दीपक रावत ने वनभूलपुरा स्थित गोदाम पर छापा मारा, 70 कुंतल पॉलीथिन बरामद

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 07, 2024 568 views
आयुक्त दीपक रावत ने  वनभूलपुरा  स्थित गोदाम पर छापा मारा, 70 कुंतल पॉलीथिन बरामद जनहित
उत्तराखंड: भारत सरकार, उत्तराखंड सरकार, और माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंध किया है। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा समय-समय पर प्रतिबंध सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम के संबंध में समीक्षा की जाती रही है। भारत सरकार व उत्तराखंड सरकार द्वारा भी आम जनमानस को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार का कार्य भी किया जाता रहा है। इसी क्रम में आज कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने रेलवे स्टेशन बाजार, वनभुलपुरा में स्थित गोदाम पर छापा मारा जहां से लगभग 70 क्विंटल की मात्रा में प्रतिबंध पॉलिथीन (सिंगल यूज प्लास्टिक, कैरी बैग) बरामद की गई।आयुक्त दीपक रावत ने यहां 04 दुकानों और 01 बेसमेंट को सील करने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिए जिसके क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ने प्राधिकरण अधिकारी को दुकान व बेसमेंट सील की कार्यवाही करने के निर्देश दिए । नगर निगम, हल्द्वानी द्वारा गोदाम में मिली प्रतिबंध सिंगल यूज प्लास्टिक, कैरी बैग को जब्त कर लिया गया है। नगर निगम हल्द्वानी ने गोदाम के मालिक पर रु- 100000 (एक लाख) का जुर्माना लगाया गया है।गोदाम के मालिक आशिफ ने बताया कि यह पॉलिथीन उनके द्वारा दिल्ली, देहरादून, बरेली, जिंदल इंडस्ट्री सिडकुल, रुद्रपुर से क्रय की गई है। जिसके उनके द्वारा क्रय की गई सिंगल यूज प्लास्टिक के जीएसटी बिल भी उपलब्ध कराए गए हैं इन सभी जीएसटी बिलों की सत्यता की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश डिप्टी कमिश्नर एसटीएफ हेमलता शुक्ला को दिये। कमिश्नर ने कहा कि पूर्व में भी सिंगल उसे प्लास्टिक निर्माता कंपनी आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनको सील करने का काम किया गया है।आयुक्त ने समस्त जनमानुष से अपील की है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। सिंगल यूज प्लास्टिक के वातावरण में अत्यधिक दुष्परिणाम होते हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते प्रभाव से कृषि भूमि की उर्वरता क्षमता दिनोंदिन कम होती जा रही है, वहीं दूसरी ओर मवेशियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपभोग कर लेने से उनकी मृत्यु भी हो जाती है इसके अतिरिक्त वातावरण पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान नगर आयुक्त हल्द्वानी पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, डिप्टी कमिश्नर एसटीएफ हेमलता शुक्ला, जेई विकास प्राधिकरण अंकित बोरा, प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी समेत नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories