भूमि ख़रीदने के बाद चारदीवारी अवश्य करा लें: आयुक्त दीपक रावत

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 17, 2023 551 views
भूमि ख़रीदने के बाद चारदीवारी अवश्य करा लें: आयुक्त दीपक रावत जनहित
उत्तराखंड: जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारियों और फरियादियों को आमने-सामने सुनकर समस्याओं का निस्तारण किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि सम्बन्धित विवाद काफी संख्या में आने पर आयुक्त ने आमजनता से अपील की है कि भूमि क्रय करने के पश्चात भूमि की चाहरदीवारी अवश्य करालें तथा समय-समय पर क्रय की गई भूमि की रेखदेख भी अवश्य करें। उन्होंने कहा कि काफी लोग भूमि क्रय करने के उपरान्त भूमि की ना तो चाहरदीवारी करते हैं ना ही देखरेख करते है कुछ समय पश्चात उक्त क्रय की गई भूमि पर अतिक्रमण हो जाता है। उन्होंने कहा अतिक्रमण से बचने के लिए क्रय की गई भूमि पर चाहरदीवारी के साथ ही मानिटरिंग की जाए जिससे अतिक्रमण से बचा जा सके। ग्राम चैनपुरी, चिल्किया तहसील रामनगर के दर्जनों ग्रामवासियों ने आयुक्त को बताया कि नैनी स्टोन इण्ड्रस्टी के नाम से स्ट्रोन क्रेशर लगा है क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिस स्थान पर स्टोन क्रेशर स्थापित है वहां पर किसानों द्वारा खेती के साथ ही बागवानी भी की जाती है। जिससे धूल के कारण खेती व बागवानी के साथ ही क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। आयुक्त ने उपजिलाधिकारी रामनगर के साथ ही खनन अधिकारियों को निर्देश दिये कि खनन का स्टॉक का जिस स्थान पर भण्डारण किया गया है उस स्थान से तीन मीटर की चाहरदीवारी ऊंची हो तथा समय-समय पर मार्ग मंे पानी का छिडकाव किया जाए एवं खनन सामग्री एक स्थान से दूसरे स्थान को ढक कर ले जायी जाए। नगर निगम द्वारा मल्ला गोरखपुर-नवाबी रोड में सडक निर्माण का कार्य किया जा रहा है पिछले जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई थी कि सड़क की गुणवत्ता काफी खराब है जिस पर आयुक्त ने शिकायतकर्ता, नगर निगम के अधिकारी एवं ठेकेदार को बुलाया संवाद करने पर 250 मी0 सड़क की गुणवत्ता काफी खराब होने की पुष्टि हुई। जिस पर आयुक्त ने 250मी0 में पुनः सड़क बनाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जनमिलन में रमेश शर्मा निवासी मल्ला चोरगलिया ने बताया कि धोखे से उनकी भूमि को नरेश पुरी ने अपने नाम रजिस्ट्री कर दाखिल खारिज कर लिया गया। जिस पर आयुक्त ने राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार, शिकायतकर्ता को राजस्व अभिलेखों के साथ आगामी जनमिलन कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिये। जनमिलन कार्यक्रम में आयुक्त श्री रावत द्वारा अधिकांश शिकायतों का निस्तारण शिकायकर्ता एवं अधिकारियों के साथ संवाद कर समाधान किया।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories