जीवन प्रमाण पत्र के लिए पेंशनरों को अब कोषागार नही जाना पडेगा :मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 10, 2023 555 views
जीवन प्रमाण पत्र के लिए पेंशनरों को अब कोषागार नही जाना पडेगा :मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा जनहित
उत्तराखंड: जीवन प्रमाण पत्र के लिए पेंशनरों को अब कोषागार नही जाना पडेगा मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनर स्वंय अपने एन्ड्राॅयड मोबाइल ऐप के माध्यम से, जनसुविधा केन्द्र सीएससी, बायोमैट्रिक उपकरण तथा पोस्टमैन के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र डिजीटल तरीके से जमा कर सकते हैं। इसके लिए पेंशनर को पीपीओ अथवा जीआरडी नम्बर, आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नम्बर, पेंशन भुगतान हेतु कोषागार का नाम तथा पेंशन से सम्बन्धित बैंक का खाता संख्या के अभिलेख अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे। मुख्य कोषाधिकारी श्री राणा ने बताया कि मोबाइल ऐप मे माध्यम से पेंशनर अपने एन्ड्रायड मोबाइल फोन गूगल प्लेस्टोर के माध्यम से आधार फेस आडी एप इन्ट्राॅल करने के लिए jeevapramaan-in@/app/download के लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए पंेशनर का मेल आईडी होना अनिवार्य है। पेंशनर पंजीकरण करने के पश्चात स्वंय नाम, आधार संख्या, पीपीओ या जीआरडी संख्या जीवन प्रमाण ऐप में अंकित कर ऐप की सहायता से पेंशनर चेहरे को स्कैन करें बिना कान्टेक्ट लैस व चश्मे के और सबमीट करें इसके पश्चात पेंशनर को मोबाइल पर एक एसएमएस संदेश प्राप्त होगा। श्री राणा ने बताया कि इसके अलावा डाक विभाग के पोस्टमैन के माध्यम से डिजीटल प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोर स्टेप सेवा शुरू की है। उन्होंने बताया इसके लिए पेंशनर को गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध एप पोस्टइंफो की सहायता से जीवन प्रमाण पत्र (डिजीटल लाइफ प्रमाण पत्र) का चयन करते हुये सर्विस रिक्वैस्ट राइज करें तथा पेंशनर अपना आवश्यक अभिलेख डिजीटली सबमीट कर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा पेंशनर जनसुविधा केन्द्र, सीएससी सेंटर के द्वारा भी डिजीटल प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी श्री राणा ने बताया कि डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने से पूर्व पेंशनर का कोषागार में मोबाइल नम्बर व आधारकार्ड नम्बर अपडेट होना अनिवार्य है। इसके लिए पेंशनर स्वंय कोषागार से सम्पर्क कर सकते हैं। श्री राणा ने बताया कि अधिक जानकारी हेतु हेल्प लाईन नम्बर 88998-90000 पर पेंशनर सम्पर्क कर सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनरों से अपील की है कि पेंशनर अपने पेंशन सम्बन्धित कोई भी डिटेल फोन पर या व्हाट्सप पर किसी से भी साझा ना करें। उन्होंने कहा कि कोषागार द्वारा पेंशनरों से कोई भी सूचना फोन पर या व्हाट्सप पर नहीं मांगी जाती है। उन्होंने बताया पेंशनर अपनी व्यक्तिगत जानकारी के लिए नजदीकी कोषागार से सम्पर्क कर सकते हैं।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories