उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल कोठियाल ने छोड़ी आमआदमी पार्टी
May 18, 2022
•
449 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कर्नल कोठियाल ने आप छोड़ दी है। कोठियाल को विधानसभा चुनाव में आप पार्टी ने सीएम उम्मीदवार बनाया था। वे गंगोत्री सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दे रहा हूं।'
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!