मुख्यमंत्री के इस्तीफे की खबर
July 02, 2021
•
908 views
धर्म
उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने तीन दिन दिल्ली प्रवास के बाद देहरादून वापसी से पहले राज्यपाल से मिलने का समय मांग लिया। मुख्यमंत्री के राज्यपाल से समय मांगने से राज्य में एक बार फिर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात आज रात तक हो सकती है। इस बीच तीरथ सिंह रावत देहरादून पहुंच गए हैं। राज्यपाल से उनकी संभावित मुलाकात के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि तीरथ सिंह रावत इस मुलाकात में उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे तो कुछ का कहना है कि वे अपना इस्तीफा राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को सौंप सकते हैं। इसके बाद भाजपा किसी विधायक को ही मुख्यमंत्री बना सकती है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!