मुख्यमंत्री पहुंचे कैंची धाम कहा कांग्रेस कहीं नहीं भाजपा जीतेगी पांचो सीट
April 17, 2024
•
697 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को कैंची धाम पहुँचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर जीत के लिए मन्नत मांगी। मुख्यमंत्री के पहुँचने पार मन्दिर समिति के पंडित राजन कांडपाल ने पूजा अर्चना कराई। मुख्यमंत्री ने बाबा की शिला स्थान पर पूजा कर आरती उतारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से कहा कि बाबा का आशीर्वाद लेने आया हूं। राम नवमी भी है प्रचार प्रसार का भी अंतिम दिन है। इस बार राम नवमी में भगवान राम अपने घर आ गए हैं, जो सभी के लिए भावुक करने क्षण है। भाजपा की जीत के लिए प्रश्न पूछने पर कहा कि उत्तराखंड में लोकपर्व पर लोग उत्साहित हैं। सभी सीटे भाजपा जीत रही है। कहा कि कांग्रेस के लोग कही दिखाई नहीं दे रहे हैं। भाजपा एकतरफा जीतेगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!