मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए गोलू देवता के दर्शन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 04, 2024 280 views
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए गोलू देवता के दर्शन सामान्य
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को घोड़ाखाल पहुंचे। जँहा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी का फूल- मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने गोलू देवता के दर्शन पूजा पाठ कर राज्य और देश की सुख शांति, समृद्धि की कामना की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ में पूजा अर्चना करते हुए कहा था कि राज्य में तेज गति से हो रहे आधारभूत सुविधाओं के विकास और राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों को देखते हुए 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। उसी कथन के आधार पर आज राज्य में विकास कार्य और हर वर्ग और गांव के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की मदद से लोगों को नई योजनाओं और समस्या का समाधान घर बैठे मिल रहा है। *17 हजार से अधिक लोगों का किया जा चुका रेस्क्यू - सीएम धामी* बताया कि राज्य के संवेदनशील इलाकों में प्राकृतिक आपदा आ रही है। लेकिन जिला प्रशासन की टीम लगातार राहत और बचाव के कार्य युद्ध स्तर पर कर रही है। प्रशासन की टीम द्वारा भी आपदा के बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। आपदा में फंसे लोगों या प्रभावितों के स्वास्थ्य, भोजन पानी या अन्य सुविधा दी जा रही है।बताया कि अब तक करीब 17 हजार से अधिक लोगों का आपदा में रेस्क्यू किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने वन विभाग और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिल कर एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौध रोपण किया। कहा कि हर किसी को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण करना जरुरी है। उन्होंने सभी से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधेरोपण करने की अपील की। इस दौरान मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष पंकज अद्विती, शिवांशु जोशी, डी एफ ओ चंद्र शेखर जोशी, टी आर बीजूलाल समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 40

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 54

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 58

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 92

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 186

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 222

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 218

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 273

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 253

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories