चार्टन लॉज निवासियों ने विधायक सरिता आर्य से मुलाक़ात कर राहत कार्य तुरंत शुरू करने की माँग
September 24, 2023
•
671 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल में कल हुए भूस्खलन के बाद चार्टन लॉज क्षेत्र के लोग विधायक सरिता आर्य से मिले। क्षेत्रवासियों ने मुलाक़ात के दौरान कहा कि वहां रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है और तुरंत सुरक्षा की कार्रवाई की माँग की । विधायक ने कहा कि वहां रह रहे लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है वह कल सोमवार २ बजे दिन में क्षेत्र का दौरा करेगी । आज प्रशासन की टीम ने भूस्खलन वाले मकानों के आस-पास आ रही दरारों को देखने के लिए लाल निशान लगाये और लोगों से वहाँ आवाजाही ना करने की अपील की
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि लाल निशान से घबराए नहीं निशान सिर्फ़ दरारों को चिन्हित करने के लिए लगाये जा रहे हैं । विधायक सरिता आर्य से मुलाक़ात करने वालों में तरुण,
गिरीश कांडपाल,त्रिभुवन फरतियाल, जीनू पान्डे व अन्य लोग उपस्थित थे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!